
'चुनाव में भारत विरोधी बातें और अब उनकी नीतियों का समर्थन', मुइज्जू पर भड़के मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति
AajTak
चीन का समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू ने नवंबर में सत्ता संभाली थी और भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए थे. शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने भारत से कहा था कि वह मालदीव में तैनात अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाए. मुइज्जू ने मालदीव में चल रही भारत की परियोजनाओं का भी विरोध किया था.
मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने शनिवार को मौजूदा राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की आलोचना की. उन्होंने कहा कि पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव के दौरान उनकी पार्टी PNC ने भारत को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था लेकिन अब भारत के साथ वो समझौतों को आगे बढ़ा रहे हैं. दरअसल, मुइज्जू पिछले हफ्ते ही भारत के पांच दिवसीय दौरे से लौटे हैं. इस दौरान उन्होंने वित्तीय सहायता और संकट के समय में उसके समर्थन के लिए भारत की सराहना की थी.
बता दें कि चीन का समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू ने नवंबर में सत्ता संभाली थी और भारत के खिलाफ कई विवादित बयान दिए थे. शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने भारत से कहा था कि वह मालदीव में तैनात अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाए. मुइज्जू ने मालदीव में चल रही भारत की परियोजनाओं का भी विरोध किया था.
क्या बोले मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति
सोलिह ने मुइज्जू की आलोचना करते हुए कहा, 'मुइज्जू ने अब उन कई मालदीव-भारत पहलों का समर्थन किया है, जिनका उनकी पार्टी PNC पहले विरोध करती थी. इनमें उथुरु थिला फाल्हू (UTF) सैन्य अड्डे पर बंदरगाह और डॉकयार्ड के विकास, हनिमाधू हवाई अड्डे का विस्तार, और दक्षिण मालदीव के अड्डू शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की योजना शामिल है.'
यह भी पढ़ें: ताजमहल की खूबसूरती के फैन हुए मालदीव के राष्ट्रपति, पत्नी संग किया दीदार, जाते हुए कह दी ये बात
सोलिह ने कहा, 'उन्होंने हमारे पड़ोसी देशों के बारे में क्या नहीं कहा? क्या अपमानजनक बातें नहीं की? इसने हमारे देश और लोगों को जो नुकसान पहुंचाया, उसका कोई मोल नहीं है.' सोलिह ने कहा कि PNC ने अड्डू में भारतीय वाणिज्य दूतावास के निर्माण के खिलाफ भी आपत्ति जताई थी, इसे भारतीय विदेशी खुफिया एजेंसी, रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का एक जासूसी केंद्र बताया था. लेकिन अब वो खुद अपने बयान से पलट रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








