
'चुनाव प्रणाली में गंभीर समस्या...', राहुल गांधी ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी में उठाया महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा
AajTak
राहुल गांधी ने कहा,
भारतीय संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका के बोस्टन पहुंच हुए हैं. यहां पर ब्राउन यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के साथ उनका एक सेशन था. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा उठाया और कहा कि देश की चुनाव प्रणाली में 'गंभीर समस्या' है.
उन्होंने कहा, "सरल शब्दों में कहें तो विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में युवाओं की तादाद से ज़्यादा मतदान हुआ है. यह एक तथ्य है. चुनाव आयोग ने हमें शाम 5:30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए और शाम 5:30 से 7:30 बजे के बीच, जब मतदान बंद हो जाना चाहिए था, 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया. अब, ऐसा होना शारीरिक रूप से असंभव है, है न? क्योंकि एक मतदाता को मतदान करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं और अगर आप कैलकुलेट करें, तो इसका मतलब यह होगा कि रात 2 बजे तक मतदाताओं की लाइनें लगी रहीं और वे पूरी रात मतदान करते रहे, और ऐसा नहीं हुआ."
'कानून बदल दिया...'
राहुल गांधी ने आगे कहा, "इसलिए हमने उनसे पूछा कि क्या वीडियोग्राफी हो रही है. उन्होंने न केवल वीडियोग्राफी से इनकार कर दिया, बल्कि उन्होंने कानून बदल दिया, इसलिए अब आप वीडियोग्राफी के लिए नहीं कह सकते."
यह भी पढ़ें: 'यूपी में दलित और महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित', रामपुर रेप कांड पर राहुल गांधी ने योगी सरकार को घेरा
राहुल ने आगे कहा, "हमारे लिए यह बहुत साफ था कि चुनाव आयोग समझौता कर चुका है. यह बहुत साफ है कि सिस्टम में कुछ बहुत गड़बड़ है. हमने इसे सार्वजनिक रूप से कहा है, मैंने इसे कई बार कहा है."

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







