
चुनाव के बाद राजस्थान का CM कौन? वोटिंग के बीच सचिन पायलट ने कर दिया बड़ा इशारा
AajTak
सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. पब्लिक जानती है किसने काम किया है. फोटो किसका बड़ा है और पोस्टर में किसका चेहरा है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि कौन लीडर बनेगा.
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है. राज्य में कुल 200 सीटें हैं, लेकिन 1 सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के कारण वोटिंग स्थगित करनी पड़ी है. इसलिए आज 199 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है. दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. अब 3 दिसंबर को नतीजे आने पर पता चलेगा कि बाजी किसके हाथ लगती है.
चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने आजतक के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने राजस्थान में अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए कहा कि जनता समझदार है, वह राज्य और अपने हित में सही फैसला लेगा. पायलट ने कहा कि जब हम विपक्ष में थे, तो 2018 में तो कठिन दौर था. लेकिन इसबार तो हम सरकार में हैं और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम फिर सरकार बनाएंगे इसको लेकर आश्वस्त हैं.
LIVE: राजस्थान में 199 असेंबली सीटों पर मतदान जारी, पढ़ें चुनाव के हर पल का अपडेट
'चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि कौन लीडर बनेगा'
यह पूछे जाने पर कि राजस्थान में कांग्रेस ने अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव लड़ा है. पार्टी के बैनर और पोस्टर में उनकी तस्वीर को प्रमुखता से आगे रहा गया, अगर फिर सरकार बनी तो मुख्यमंत्री कौन होगा? सचिन पायलट ने कहा, 'राजस्थान में हम सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. पब्लिक जानती है किसने काम किया है. फोटो किसका बड़ा है और पोस्टर में किसका चेहरा है उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. चुनाव के बाद हाई कमान तय करेगा कि कौन लीडर बनेगा.'
'पीएम तो हिमाचल और कर्नाटक में भी भाजपा के चेहरा थे'

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









