
चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सोरेन कैबिनेट ने पास किए 53 प्रस्ताव, 37 लाख बच्चों को मिलेगा लाभ
AajTak
झारखंड में चंपई सोरेन सरकार कैबिनेट ने लोकसभा चुनाव के अधिसूचना से ठीक पहले 53 प्रस्ताव पारित किए हैं. कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने बताया कि बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाने के लिए सरकार 57 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसमें कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों को अब सरकार निशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराएगी.
झारखंड में चंपई सोरेन सरकार कैबिनेट ने लोकसभा चुनाव के अधिसूचना से ठीक पहले 53 प्रस्ताव पारित किए हैं. सरकार ने चुनाव से पहले मुख्य रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बड़ा फैसला लिया है. कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों को अब सरकार निशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराएगी. इस योजना से करीब 37 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा.
कैबिनेट सचिव वंदना डडेल ने बताया कि बच्चों को स्कूल बैग उपलब्ध करवाने के लिए सरकार 57 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इसमें कक्षा 1 से कक्षा 2 तक के बच्चों पे प्रति बैग 140 रुपये का खर्च आएगा. जबकि कक्षा 3 से कक्षा 5 तक के बच्चों पर प्रति बैग का खर्च 150 रुपये आएगा. कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के बच्चों पर प्रति बैग का खर्च 160 रुपये आएगा. इसके अलावा कई अन्य फैसले भी कैबिनेट के बैठक में लिए गए हैं.
ये भी पड़ें- झारखंड में कांग्रेस के 12 विधायक नाराज, 8 पहुंचे दिल्ली, CM चंपई सोरेन बोले- सरकार को कोई खतरा नहीं
16 फरवरी को चंपई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार
बता दें कि इससे पहले 16 फरवरी को चंपई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार हुआ था. कुल 8 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) सुप्रीमो शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे और हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने शुक्रवार को सात अन्य लोगों के साथ झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली.
2 फरवरी को चंपई सोरेन ने राज्य के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










