
चुनाव आयोग ने अनुप्रिया की पार्टी अपना दल (एस) को स्टेट पॉलिटिकल पार्टी का दर्जा दिया
AajTak
चुनाव आयोग ने बुधवार को एक पत्र जारी किया और इसमें बताया कि 2022 के चुनाव में अपना दल (सोनेवाल) की परफॉर्मेंस को देखते हुए राज्य के राजनैतिक दल के रूप में मान्यता दी गई है. आयोग ने कहा कि आम चुनाव में समीक्षा के बाद यह देखा गया है कि अपना दल (एस) ने निर्धारित शर्तों को पूरा किया है.
केंद्रीय चुनाव आयोग ने अपना दल (सोनेलाल) को राज्य की राजनैतिक पार्टी का दर्जा दिया है. अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हैं, जो केंद्र सरकार में मंत्री हैं. जबकि अनुप्रिया के पति आशीष पटेल एमएलसी हैं और योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं. अपना दल (एस) एनडीए का हिस्सा है. पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 पर जीत हासिल की थी. जबकि 5 सीटों पर रनरअप रही थी.
बुधवार को चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी किया और इसमें बताया कि 2022 के चुनाव में पार्टी की परफॉर्मेंस को देखते हुए राज्य के राजनैतिक दल के रूप में मान्यता दी गई है. आयोग ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान सभा 2022 के आम चुनाव में समीक्षा के बाद यह देखा गया है कि अपना दल (सोनेलाल) वर्तमान में एक पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त पार्टी है और उसने चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के पैरा 6ए में निर्धारित शर्तों को पूरा किया है.
ऐसे में आयोग ने चुनाव चिह्न (आरक्षण और आवंटन) आदेश 1968 के प्रावधानों के तहत अपना दल (एस) को यूपी में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की है. इसके अलावा, आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध फ्री सिंबल लिस्ट में से एक सिंबल वरीयता का प्रस्ताव करें या आयोग के विचार के लिए तीन नए सिंबल (सिंबल के डिजाइन और ड्राइंग के साथ) का प्रस्ताव भेजें. नि:शुल्क सिंबल लिस्ट आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है. इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








