
'चुनावी यार' पर सियासी वार... राहुल के बयान से गरमाई सियासत, मोदी के बाद अब ओवैसी का पलटवार
AajTak
तेलंगाना में यार, प्यार और सियासी तकरार ऐसी है कि कौन-किसके साथ है, ये किसी को समझ में नहीं आ रहा है. आदिलाबाद की जनसभा में राहुल गांधी ने ओवैसी और केसीआर पर सियासी फायरिंग करने के लिए पीएम मोदी के कंधे का इस्तेमाल किया. जबकि मेडक की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस और केसीआर पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां एक दूसरे की कार्बन कॉपी हैं. कांग्रेस-KCR एक समान, दोनों से रहो सावधान.
4 राज्यों में विधानसभा चुनाव हो गए हैं, जबकि पांचवें राज्य में चुनाव बाकी है. बात तेलंगाना की है. जहां 30 नवंबर को मतदान होना है. बीआरएस, कांग्रेस, बीजेपी और AIMIM ने पूरी ताकत झोंक दी है. वहीं चुनावी प्रचार में तीखी टीका-टिप्पणी का दौर भी जारी है.
राहुल गांधी के बयान से सियासी पारा गरम हो गया है. राहुल गांधी ने पीएम मोदी के साथ केसीआर और ओवैसी को एक साथ सियासी रूप से नत्थी करके जनता के बीच अलग मैसेज देने की कोशिश की है, लेकिन इस कोशिश पर पीएम मोदी ने आज पानी फेर दिया. पीएम मोदी ने तेलंगाना की रैली में कहा कि कांग्रेस का मतलब केसीआर है. यानी जो मौजूदा सरकार है वैसी ही प्रकृति कांग्रेस की है. इसलिए जनता बीजेपी पर भरोसा करे.
पीएम मोदी ने जनता को जो संदेश दिया उसका असर कितना होता है, वो तो 3 दिसंबर को पता चलेगा, जब EVM के जरिए वोटों की गिनती होगी, लेकिन उससे पहले राहुल के बयान का असर असदुद्दीन ओवैसी पर भी पड़ा है. ओवैसी ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा. अब सवाल उठता है कि आखिर तेलंगाना में कौन-किसके साथ है. क्या नेताओं के ऐसे बयान से जनता के बीच कंफ्यूजन नहीं पैदा होगा. क्या नेताओं की इन बयानबाजियों का तेलंगाना की सियासी जमीन पर कोई फर्क पड़ने वाला है. क्या चुनावी यार और सियासी वार का असर 30 नवंबर को वोटिंग वाले दिन दिखेगा.
तेलंगाना में यार, प्यार और सियासी तकरार
तेलंगाना में यार, प्यार और सियासी तकरार ऐसी है कि कौन-किसके साथ है, ये किसी को समझ में नहीं आ रहा है. मेडक की रैली में पीएम मोदी ने एक नया नारा दिया. कांग्रेस पार्टी और बीआरएस की पहचान एक जैसी बताई, लेकिन पीएम मोदी का ये बयान तेलंगाना में यूं ही नहीं आया. दरअसल, आदिलाबाद की जनसभा में राहुल गांधी ने ओवैसी और केसीआर पर सियासी फायरिंग करने के लिए पीएम मोदी के कंधे का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा था कि मोदीजी के हैं दो यार, ओवैसी और केसीआर. केसीआर पीएम मोदी को दिल्ली में मदद करते हैं.
क्या कहा था पीएम मोदी

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











