
चीन: स्पर्म डोनर ढूंढने के लिए बैंक दे रहा है 56,000 रुपये लेकिन रखीं ये शर्तें!
AajTak
चीन में अच्छी क्वालिटी के स्पर्म डोनर की मांग बढ़ गई है. एक स्पर्म बैंक ने सोशल मीडिया पर लोगों से खुद आगे आकर डोनर्स की कमी पूरी करने की अपील की है. स्पर्म बैंक का कहना है कि अच्छी क्वालिटी का स्पर्म देने वाले पुरुष को अच्छे पैसे भी दिए जाएंगे.
चीन में अच्छी क्वालिटी के स्पर्म डोनर की मांग बढ़ गई है. एक स्पर्म बैंक ने सोशल मीडिया पर लोगों से खुद आगे आकर डोनर्स की कमी पूरी करने की अपील की है. स्पर्म बैंक का कहना है कि अच्छी क्वालिटी का स्पर्म देने वाले पुरुष को अच्छे पैसे भी दिए जाएंगे. झेजियांग ह्यूमन स्पर्म बैंक पिछले कुछ महीनों लगातार डोनर्स को स्पर्म डोनेट करने की अपील कर रहा है और इसके लिए तरह-तरह के विज्ञापन का भी सहारा लिया जा रहा है. स्पर्म बैंक ने अपने एक पोस्ट में लिखा, 'आपकी नेकी से हमें आशा है, आपका समर्पण भविष्य के लिए मददगार है. हम आपको सार्वजनिक सेवा करने और अपना स्पर्म डोनेट करने के लिए आमंत्रित करते हैं.' इससे पहले एक पोस्ट में स्पर्म बैंक ने लिखा था, 'स्पर्म डोनेट करना रक्तदान के बराबर है. ये मानवता के लिए किया गया काम है जो जीवन के बारे में नए तरीके से समझाता है. हम आपको शहर में अच्छी क्वालिटी का स्पर्म ढूंढने के लिए 5,000 युआन (56,053 रुपए) देंगे. तो आपको किस चीज का इंतजार है?'
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











