
चीन से विवाद के बीच अब ताइवान का शक्ति प्रदर्शन, शुरू किया युद्धाभ्यास
AajTak
चीन ने ताइवान के चारों ओर 6 जगहों पर युद्धाभ्यास किया था. चीन ने युद्धाभ्यास के लिए 10 युद्धपोत उतारे थे. ये ताइवान की सीमा से काफी करीब थे. ताइवान का दावा है कि युद्धाभ्यास के दौरान चीन के लड़ाकू विमान उसकी सीमा में भी घुसे थे. इसके बाद ताइवान ने चीन को चेतावनी दी थी और अपने लड़ाकू विमानों को तैनात किया था.
अमेरिकी सीनेट स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा को लेकर चीन और ताइवान के बीच जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले इस यात्रा के विरोध में चीन ने ताइवान के चारों तरफ 6 जगहों पर युद्धाभ्यास किया. अब ताइवान ने भी चीन के सामने अपनी ताकत का शक्ति प्रदर्शन करने का फैसला किया है. ताइवान ने चीनी हमले से अपनी रक्षा करने के लिए फायर आर्टिलरी ड्रिल शुरू की है. उधर, चीन ने ताइवान के पास फिर युद्धाभ्यास शुरू करने का ऐलान किया था. चीन ने ये कदम ऐसे वक्त पर उठाया, जब एक दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन के युद्धाभ्यास पर चिंता व्यक्त की थी.
दरअसल, चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है. जबकि ताइवान खुद को स्वतंत्र देश करार देता है. अमेरिकी सीनेट की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने हाल ही में ताइवान की यात्रा की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि अमेरिका ताइवान से किया हर वादा निभाएगा. चीन पेलोसी की इस यात्रा से भड़का हुआ है.
चीन ने ताइवान को घेरकर दिखाई थी ताकत
चीन ने इस यात्रा के विरोध में युद्धाभ्यास करने का ऐलान किया था. चीन ने ताइवान के चारों ओर 6 जगहों पर युद्धाभ्यास किया था. चीन ने युद्धाभ्यास के लिए 10 युद्धपोत उतारे थे. ये ताइवान की सीमा से काफी करीब थे. ताइवान का दावा है कि युद्धाभ्यास के दौरान चीन के लड़ाकू विमान उसकी सीमा में भी घुसे थे. इसके बाद ताइवान ने चीन को चेतावनी दी थी और अपने लड़ाकू विमानों को तैनात किया था.
ताइवान के मुताबिक, चीन ने युद्धाभ्यास के दौरान Island पर कब्जे, ताइवानी नौसेना पर हमले का मॉक टेस्ट भी किया था. अब ताइवान ने चीनी हमले से अपनी रक्षा करने के लिए युद्धाभ्यास शुरू किया है.
अमेरिका को भी दी चेतावनी इस पूरे मामले में चीन अमेरिका पर भड़का हुआ है. उसने अमेरिका को भी चेतावनी दी थी. दरअसल, अमेरिका के ताइवान के साथ आधिकारिक रूप से राजनयिक संबंध नहीं है. वह चीन की वन पॉलिसी का समर्थन करता है. लेकिन अमेरिका ताइवान रिलेशंस एक्ट के तहत उसे हथियार बेचता है. इस कानून में कहा गया है कि अमेरिका ताइवान की आत्मरक्षा के लिए जरूरी मदद देगा. ऐसे में चीन नैंसी पेलोसी के तालिबान दौरे को सीधे तौर पर वन चाइना पॉलिसी को चुनौती के तौर पर देख रहा है. चीन ने ये भी धमकी दी है कि यह दौरा हथियार उठाने की वजह भी बन सकती है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











