
चीन से परिवार के साथ लौटा भारत का सॉफ्टवेयर इंजीनियर कोरोना पॉजिटिव
AajTak
चीन में काम कर रहा यह भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर 27 दिसंबर को भारत लौटा था. यहां कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचने पर जब उनके परिवार समेत उनकी आरटी पीसीआर टेस्टिंग की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही. उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया.
चीन में कोरोना से हड़कंप मचा हुआ है. कई देशों ने चीन से लौट रहे नागरिकों की कोरोना टेस्टिंग अनिवार्य कर दी है. ऐसे में बीते 13 सालों से चीन के सलेम में काम करने वाले भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारत पहुंचने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
चीन में काम कर रहा यह भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर 27 दिसंबर को भारत लौटा था. यहां कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचने पर जब उनके परिवार समेत उनकी आरटी पीसीआर टेस्टिंग की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए. जबकि उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की रिपोर्ट निगेटिव रही. उन्हें तुरंत क्वारंटीन कर लिया गया.
इससे पहले चीन से लौटी एक महिला और उनकी छह महीने की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. उनका 28 दिसंबर को मदुरई एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्ट किया गया था. उन्हें भी क्वारंटीन किया गया.
चीन ने हटाई पाबंदियां, दुनियाभर की बढ़ी टेंशन
चीन में कोरोना के बेतहाशा केस बढ़ रहे हैं. इतना ही नहीं मौतें भी इतनी हो रही हैं कि अस्पतालों के मोर्चरी हाउस और श्मशानों में शव रखने की जगह नहीं है. कई शहरों में ऐसा हाल है कि अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते की वेटिंग चल रही है. इन सबके बावजूद चीन ने 8 जनवरी से दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन करने समेत सभी तरह की पाबंदियों को खत्म करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही चीन ने दुनियाभर के लिए फ्लाइट्स भी खोलने का फैसला किया है.
चीनी सरकार के फैसले के बाद से माना जा रहा है कि अगले महीने लूनर न्यू ईयर हॉलिडे पर चीनी लोग विदेश जा सकेंगे. यही वजह है कि ट्रैवल सर्विस कंपनी पर सर्चिंग और टिकटों की बुकिंग 8 से 10 गुना ज्यादा हो गई है. लोग सबसे ज्यादा जापान, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बारे में सर्च कर रहे हैं. ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरोना फैल सकता है.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








