
चीन से दिल्ली आकर किया करोड़ों का साइबर फ्रॉड, जानें कैसे पकड़ा गया किंगपिन
AajTak
साइबर फ्रॉड से जुड़े एक मामले में पुलिस ने एक चीनी शख्स को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली में रहकर फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहा था. दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में रहने वाले चीनी नागरिक फेंग चेनजिन के कब्जे से एक मोबाइल फोन और व्हाट्सएप चैट लॉग सहित कई सबूत मिले हैं.
दिल्ली के शाहदरा में साइबर पुलिस स्टेशन ने 43.5 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी से जुड़े बड़े साइबर धोखाधड़ी मामले में चीनी नागरिक फेंग चेनजिन को गिरफ्तार किया है. यह धोखाधड़ी व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले के तहत की गई थी.
दरअसल, सुरेश कोलीचियिल अच्युतन नाम के शख्स ने 24 जुलाई 2024 को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई. शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें धोखाधड़ी वाली शेयर बाजार ट्रेनिंग के सेशन में फंसाया गया. धोखा देकर उनसे कई बार में 43.5 लाख रुपये का निवेश करा लिया गया. जालसाजों ने पैसे अलग-अलग बैंक खातों में जमा कराए.
बैंक खातों की निकलवाई डीटेल
शिकायत आने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एसएचओ/साइबर इंस्पेक्टर मनीष कुमार, एसीपी/ऑप्स गुरदेव सिंह, इंस्पेक्टर राजीव, एचसी सज्जन कुमार और एचसी जावेद को शामिल किया गया. शुरुआती जांच में सभी बैंक खातों की डीटेल निकलवाई गई. संदिग्ध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया. संदिग्धों से जुड़े बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की गहन जांच की गई. इसके बाद टीम ने धोखाधड़ी से जुड़ी कड़ी का पता लगा लिया.
मास्टमाइंड तक कैसे पहुंची पुलिस?
टीम ने दिल्ली के मुंडका में स्थित महा लक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम के बैंक खाते में पैसों का पता लगाया. यह खाता धोखाधड़ी वाले लेन-देन से जुड़ा था, जिसमें 24 अप्रैल 2024 को 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए. आगे की जांच से टीम को एक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मिला, जिससे टीम फेंग चेनजिन तक पहुंची.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







