
चीन से किया MBBS और तैयार करने लगा खतरनाक जहर... गुजरात में पकड़े गए ISIS से जुड़े तीनों आतंकवादियों का प्लान क्या था?
AajTak
गुजरात ATS ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया और डॉक्टर समेत तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है. ये सभी ISKP से जुड़े मॉड्यूल का हिस्सा थे और सायनाइड से भी खतरनाक जहर ‘रायजिन’ लिक्विड तैयार कर रहे थे. इनके निशाने पर अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली जैसे बड़े शहर थे.
गुजरात ATS और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में तीन आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है. इन आतंकियों में चीन से MBBS कर चुका 35 वर्षीय ड्रॉक्टर अहमद मोहिउद्दीन सैयद भी शामिल है, जो ISKP से जुड़े विदेश में बैठे कट्टरपंथियों के संपर्क में था. अहमद के साथ उसके दो साथी मोहम्मद सुहेल और आज़ाद सैफी भी पकड़े गए हैं. ATS के अनुसार, ये तीनों अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली में आतंकी हमले की तैयारी कर रहे थे और उन्हें लंबे समय से निगरानी में रखा गया था.
गुजरात ATS ने दावा किया कि तीनों आतंकवादियों की एक साल से ज्यादा समय से निगरानी की जा रही थी. इनकी लोकेशन लगातार ट्रेस हो रही थी और हर मूवमेंट पर नजर थी. ये तीनों ISIS के खतरनाक विंग ISKP (Islamic State Khorasan Province) से जुड़े दो अलग-अलग मॉड्यूल का हिस्सा बताए जा रहे हैं.
गुजरात ATS के DIG सुनील जोशी के मुताबिक, हैदराबाद निवासी 35 वर्षीय अहमद मोहिउद्दीन के बारे में कई महीनों से इनपुट मिल रहे थे कि वो कट्टरपंथी गतिविधियों में शामिल है. इसी आधार पर ATS उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी.
कार से पकड़ा गया अहमद, हथियार और जहरीला लिक्विड बरामद
ATS ने अहमद को दो दिन पहले अड़ालज टोल प्लाजा के पास से उस समय दबोचा, जब वो कार में हथियार और एक ‘लिक्विड केमिकल’ लेकर गुजर रहा था. पूछताछ के बाद पता चला कि वो विदेश में बैठे ISKP के व्यक्तियों के संपर्क में था. वह दो और कट्टरपंथी युवकों मोहम्मद सुहेल और आजाद सैफी के साथ मिलकर आतंकी वारदात की तैयारी कर रहा था.
अहमदाबाद, लखनऊ और दिल्ली में रेकी

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










