
चीन विरोधी जेवियर होंगे अर्जेंटीना के नए राष्ट्रपति, इस वजह से रैलियों में साथ लाते थे आरी
AajTak
जेवियर को राष्ट्रपति चुनाव में 56% वोट मिले. उन्होंने अर्जेंटीना के पूर्व वित्त मंत्री और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सर्जिया मासा को मात दी. उन्होंने 44% वोट मिले. जेवियर माइली के समर्थकों ने अर्जेंटीना में जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
अर्जेंटीना के दक्षिणपंथी नेता जेवियर माइली ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. जेवियर अर्जेंटीना के अगले राष्ट्रपति होंगे. अर्जेंटीना इस समय आर्थिक संकट से जूझ रहा है. जेवियर ने इस चुनाव में लोगों को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए कई बड़े वादे किए हैं. इनमें अर्जेंटीना के केंद्रीय बैंक को खत्म करके नई व्यवस्था लागू करना भी शामिल है.
जेवियर को राष्ट्रपति चुनाव में 56% वोट मिले. उन्होंने अर्जेंटीना के पूर्व वित्त मंत्री और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सर्जिया मासा को मात दी. उन्होंने 44% वोट मिले. जेवियर माइली के समर्थकों ने अर्जेंटीना में जश्न मनाना शुरू कर दिया है. इस दौरान कई जगह पर आतिशबाजी की गई, हजारों की संख्या में समर्थकों ने इकट्ठा होकर जेवियर के समर्थन में नारेबाजी की.
कौन हैं जेवियर?
जेवियर का जन्म 22 अक्टूबर 1970 में हुआ. वे दक्षिणपंथी नेता हैं. वे अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था में शॉक थेरेपी की बात करते हैं. उन्होंने केंद्रीय बैंक को खत्म करके अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए नई व्यवस्था लाने का वादा किया है. इसके अलावा वे गर्भपात की नीतियों का विरोध करते हैं. वे बंदूक कानूनों को लचीला बनाने के पक्षधर हैं. उन्होंने पिछले दिनों अर्जेंटीना के पोप फ्रांसिस की भी आलोचना की थी. वे सेक्स एजुकेशन का विरोध करते आए हैं. उनका कहना है कि इससे ब्रेनवॉश होता है.
अपने साथ लेकर चलते थे आरी
जेवियर को अकसर अपनी रैलियों में एक 'आरी' (Chainsaw) के साथ देखा जाता है. इसे उनके कटौती के वादों के प्रतीक के तौर पर माना जाता है. हालांकि, अपनी उदारवादी छवि को नुकसान होने के डर से कुछ ही हफ्ते पहले उन्होंने इसे अपने साथ रखना बंद कर दिया.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








