
चीन में 60 साल के लोग क्यों लगा रहे हैं लंबी कतार? OpenClaw सीखने के पीछे छिपी है बड़ी वजह
ABP News
OpenClaw: चीन में इन दिनों एक दिलचस्प टेक ट्रेंड तेजी से चर्चा में है. आम तौर पर नई तकनीकें युवाओं को आकर्षित करती हैं लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है.
OpenClaw: चीन में इन दिनों एक दिलचस्प टेक ट्रेंड तेजी से चर्चा में है. आम तौर पर नई तकनीकें युवाओं को आकर्षित करती हैं लेकिन इस बार तस्वीर थोड़ी अलग है. चीन में 60 साल से अधिक उम्र के लोग भी OpenClaw नाम की नई AI तकनीक सीखने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं. हाल ही में टेक कंपनी Tencent द्वारा आयोजित एक सार्वजनिक OpenClaw सेटअप कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक पहुंचे. इनमें रिटायर्ड एविएशन इंजीनियर, लाइब्रेरियन और तकनीक में रुचि रखने वाले कई बुजुर्ग शामिल थे जो AI एजेंट के साथ प्रयोग करना चाहते थे.
Outside #Tencent’s headquarters in Shenzhen, programmers have set up a stall offering free #OpenClaw installations, drawing crowds of people who showed up with their laptops for help. #China #technology pic.twitter.com/CXR7TTkGoU
OpenClaw एक तरह का एडवांस AI सहायक है जिसे ऐसा बनाया गया है कि यह लगातार काम करता रह सके. सामान्य AI चैटबॉट्स की तरह यह सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देता बल्कि कई डिजिटल काम खुद से संभाल सकता है. इस तकनीक को डेवलपर Peter Steinberger ने विकसित किया है.













