
चीन में 3 साल के बच्चे की मौत से भड़के लोग, पिता का आरोप- लॉकडाउन नियमों ने ली जान
AajTak
यह मामला चीन के गांसू प्रांत का है, जहां कोरोना की वजह से पिछले कई महीनों से लॉकडाउन लगा है. पीड़ित पिता का आरोप है कि लॉकडाउन के चलते उनके तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. इसके लिए उन्होंने चीन की बेहद सख्त कोविड-19 नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है.
चीन में कोरोना का कहर एक बार फिर लौट आया है. आलम यह है कि चीन के वुहान सहित कई शहरों में दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है, लेकिन यह लॉकडाउन एक परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है. आरोप है कि चीन में लगाए गए लॉकडाउन की वजह से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई है. बच्चे के पिता ने ही यह आरोप लगाया है.
यह मामला चीन के गांसू प्रांत का है, जहां कोरोना की वजह से पिछले कई महीनों से लॉकडाउन लगा है. पीड़ित पिता का आरोप है कि लॉकडाउन के चलते उनके तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. इसके लिए उन्होंने चीन की बेहद सख्त कोविड-19 नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है.
पिता का कहना है कि लॉकडाउन की वजह से उनके बेटे को समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर पीड़ित पिता तुओ शीले ने कहा, मुझे निजी तौर पर लगता है कि कोरोना से मेरे बच्चे की मौत हुई है.
तुओ ने बताया कि बीते मंगलवार आधीरात को गैस के धुएं की वजह से ठीक से नहीं दिखने पर उनकी पत्नी फिसलकर गिर गई थी, इसके बाद उनका ध्यान अपने बेटे की तरफ गया, जिसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी. तुओ ने बताया कि उसने कई बार एंबुलेंस और पुलिस को कॉल करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई.
उन्होंने बताया कि 30 मिनट के बाद मेरे बेटे की तबीयत और बिगड़ गई. तब मैंने खुद ही बेटे को सीपीआर ट्रीटमेंट दिया. इसके बाद वह बेटे को लेकर कम्युनिटी कंपाउड के एंट्रेंस तक लेकर दौड़े. लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने उन्हें बाहर नहीं जाने दिया. इसके बजाए उसे एंबुलेंस को कॉल करने को कहा.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








