
चीन में लॉकडाउन हटने के बाद कोरोना से हाहाकार, अमेरिका ने जताई ये आशंका
AajTak
चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू है. चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अमेरिका ने कहा है कि यह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए यह बेहतर होगा कि कोरोना के इस लहर पर चीन जल्द से जल्द काबू पा ले.
जनता के भारी विरोध प्रर्दशन की वजह से चीन ने भले ही लॉकडाउन में ढील दी हो. लेकिन कोरोना से चीन में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. चीन में कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर अमेरिका ने चिंता व्यक्त की है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चीन में कोविड का प्रकोप जिस तरह से फैल रहा है, वह पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है. नेड प्राइस ने कहा कि कोविड जीरो प्रोटोकॉल की वजह से चीन में कोरोना थमा हुआ था लेकिन प्रोटोकॉल हटने के बाद चीन में जो हालात हैं, उससे कोविड-19 नए वैरिएंट को जन्म दे सकता है.
मीडिया ब्रीफिंग के दौरान नेड प्राइस ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि चीन में फैल रहे वायरस में कभी भी म्यूटेशन होने और पूरे दुनिया के लोगों के लिए खतरा पैदा करने की क्षमता है.
चीन के शहरों में कोरोना बेकाबू हैं और ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि सरकार सच्चाई को छुपा रही है. चीन की सरकार शुरू से ही दावा करती आ रही है कि उसने पश्चिमी देशों की तुलना में कोरोना महामारी को बेहतर ढंग से संभाला है. सोमवार को भी बीजिंग के श्मशान में पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने पत्रकारों को प्रवेश करने से रोक दिया.
हालांकि वॉशिंगटन में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने नेड प्राइस के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है.
प्रोटोकॉल में छूट के बाद हाहाकार

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









