
चीन में लॉकडाउन पर बवाल, जिनपिंग सरकार की 'जीरो कोविड पॉलिसी' ने ऐसा किया लोगों का हाल
AajTak
कोरोना वायरस के खौफ के बीच चीन में शी जिनपिंग सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी के तहत सख्त लॉकडाउन लगाया गया है. चीन के कई इलाकों में लोगों को इस सख्त लॉकडाउन की वजह से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
कोरोना वायरस की वजह से चीन एक बार फिर सख्त लॉकडाउन की ओर है. चीन में कई शहर तो ऐसे हैं, जिनमें कोविड से बचने के लिए जिनपिंग सरकार जीरो कोविड नीति के तहत काफी ज्यादा सख्ती बरत रही है. आम नागरिकों को कोरोना से बचाने के लिए चीनी सरकार तरह-तरह के अजीबो-गरीब प्रतिबंध भी लगा रही है. सरकार की सख्ती की वजह कई इलाकों में लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं. सिर्फ आपातकाल स्थिति में ही लोगों को घर से निकलने की अनुमति दी जा रही है.
चीन के झेंगझाऊ (zhengzhou) शहर में लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए खास प्लास्टिक टेंट तैयार किए गए हैं. इनमें सिर्फ एक इंसान की रहने की जगह है. एक साथ काफी संख्या में टेंट लगाए गए हैं, जिनमें कोरोना संक्रमितों को क्वारंटाइन रखा जा रहा है. कोरोना के नए वेरिएंट्स के मिलने की खबरों के बाद 20 अक्टूबर से झेंगझाऊ शहर में अब तक का सबसे ज्यादा सख्त लॉकडाउन लगाया गया है.
होम क्वारंटाइन लोगों को पहनाई जा रही स्मार्ट ब्रेसलेट जिन कोरोना संक्रमितों को होम क्वारंटीन में भेजा गया है, उन्हें एक खास तरह की स्मार्ट ब्रेसलेट पहनाई जा रही है, जिससे उन सभी लोगों को आसानी से ट्रेस किया जा सके. साथ ही उन सभी लोगों को जानकारी भी समय-समय पर ली जा सके. दरअसल, होम क्वारंटाइन में मरीज को अपनी जिम्मेदारी खुद या परिवार की मदद से उठानी पड़ती है, ऐसे में चीनी सरकार किसी भी तरह की ढील नहीं चाहती है.
सख्त लॉकडाउन की वजह से आईफोन फैक्ट्री से हजारों फरार झेंगझाऊ में चीन की सबसे बड़ी एप्पल आईफोन प्रॉडक्शन फैक्ट्री के हजारों कर्मचारी दीवार फांदकर भाग चुके हैं, जिसने अलग-अलग शहरों में दहशत का माहौल बना दिया है. दरअसल, फैक्ट्री से जुड़े हजारों लोग अभी तक कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं. काफी तादाद में इन लोगों को क्वारंटीन भेजा गया है.
चीनी सरकार को ऐसे में डर है कि अगर फैक्ट्री के अन्य लोग संक्रमित होकर दूसरे शहरों में फैल गए तो कोरोना को रोक पाना मुश्किल हो जाएगा. इसी वजह से उन सभी शहरों में इन लोगों को अलग-थलग करने के लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं.
वहीं शहरों में बड़ी इमारतों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रखा जा सके. चिंता की बात ये है कि सभी इमारतें अभी निर्माणधीन है. इस वजह से क्वारंटाइन हो चुके लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बिल्डिंग से बाहर उनका संपर्क भी किसी ओर से होना मुश्किल हो गया है. क्वारंटीन सेंटरों के बाहर खाने के लिए लोग एक दूसरे से लड़ाई कर रहे हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








