
चीन में भूकंप के बाद पहाड़ों में फंस गया शख्स, 17 दिन बाद किया गया रेस्क्यू
AajTak
चीन में पांच सितंबर को शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई थी. भूकंप में 93 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए थे. भूकंप के 17 दिनों बाद बुधवार को एक शख्स को पहाड़ियों के बीच से रेस्क्यू किया गया है. फिलहाल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
चीन के सिचुआन प्रांत में 5 सितंबर को आए शक्तिशाली भूकंप के 17 दिन बाद एक शख्स को पहाड़ियों के बीच से सकुशल रेस्क्यू किया गया है. 28 साल के इस शख्स का नाम गान यू (Gan Yu) है, जो चीन के एक हाइड्रोपावर स्टेशन का कर्मचारी है.
चीन में पांच सितंबर को आए शक्तिशाली भूकंप में 93 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 400 से अधिक लोग घायल हुए थे. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई थी.
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सिचुआन की लुडिंग काउंटी के हाइड्रोपावर स्टेशन पर काम करने वाले इस शख्स गान यू को बुधवार को स्थानीय ग्रामीण ने बचाया. फिलहाल, इस शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सरकारी समाचार चैनल चाइना सेंट्रल टेलीविजन (सीसीटीवी) की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक, नी ताइगाओ नाम के एक स्थानीय ग्रामीण ने स्थानीय पहाड़ियों से वाकिफ होने की वजह से बचाव अभियान में शामिल होने का फैसला किया. बाद में नी ताइगाओ ने ही गान यू को ढूंढ निकाला.
जंगली फल खाकर रहा जिंदा
सीसीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह नी को पहाड़ियों से किसी की आवाज सुनाई दी. यह शख्स मदद के लिए चिल्ला रहा था. पास जाने पर उन्हें पहाड़ियों में गान यू मिला. बाद में गान ने बताया कि वह जंगली फल खाकर और झरने का पानी पीकर जिंदा रह पाया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











