
चीन में फिर लौटा CORONA, शहर में लगाया लॉकडाउन
AajTak
कोरोना ने चीन में एक बार फिर से दस्तक दी है. कोविड के मामलों में अचाक आई तेजी को देखते हुए, चीन ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए हैं. इस शहर की आबादी करीब 9 मिलियन है.
कोरोना ने चीन में एक बार फिर से दस्तक दी है. कोविड के मामलों में अचानक आई तेजी को देखते हुए, चीन ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर शहर चांगचुन में लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए हैं. इस शहर की आबादी करीब 90 लाख है.
लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है. साथ ही, मास टेस्टिंग कराने के आदेश दिए गए हैं. गैर-ज़रूरी बिज़नेस को बंद कर दिया गया है और परिवहन संबंधी सभी सुविधाओं को रोक दिया गया है.
लोगों को घर पर रहने के लिए कहा गया है. साथ ही, बड़े पैमाने पर कोविड का जांच यानी मास टेस्टिंग कराने के आदेश दिए गए हैं. वहीं,, गैर-ज़रूरी बिज़नेस को बंद कर दिया गया है और परिवहन संबंधी सभी सुविधाओं को रोक दिया गया है. यहां लगाई गई पाबंदी से करीब 90 लाख लोग प्रभावित होंगे.
चीन में शुक्रवार को देश भर से 397 मामले दर्ज किए गए जो स्थानीय प्रसार की वजह से सामने आए थे. इनमें से 98 मामले जिलिन प्रांत से हैं, जो चांगचुन को घेरे हुए है.
शहर में कोरोना के केवल दो मामलों का पता चला है. हालांकि प्रशासन ने हर उस जगह पर लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है जहां एक या एक से ज्यादा मामले सामने आते हैं.
जिलिन के पास एक और शहर में 93 मामले सामने आए हैं. अधिकारियों ने शहर में आंशिक रूप से तालाबंदी के आदेश दे दिए हैं और अन्य शहरों को जोड़ने वाली सभी परिवहन संबंधी सुविधाओं पर रोक लगा दी गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.












