
चीन में दहली धरती, 6.2 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, 95 लोगों की मौत
AajTak
चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के मुताबित, सोमवार रात 11:59 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में तेज भूकंप आया. गांसु के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं, जिसमें कम से कम 95 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं. इलाके में राहत बचाव कार्य जारी है.
चीन के गांसु प्रांत में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है. चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के मुताबित, सोमवार रात 23:59 बजे उत्तर पश्चिमी चीन के गांसु प्रांत में तेज भूकंप आया.
गांसु के प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि भूकंप की तीव्रता इतनी तेज रही कि कई इमारतें ध्वस्त हो गईं. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, गांसु और किंघई प्रांतों में 6.2 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 95 लोग मारे गए हैं. वहीं दर्जनों घायल हैं. इलाके में राहत बचाव कार्य जारी है.
प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक भूकंप में काउंटी, डियाओजी और किंघई प्रांत में कई लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई. वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ये आंकड़ा अभी बढ़ सकता है.
सीईएनसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर 35.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.79 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया है. आपातकालीन सेवाएं लोगों की सहायता में जुट गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पीड़ितों तक मदद पहुंचाई जा रही है.
पाकिस्तान में भी दहली धरती
बता दें कि सोमवार को पाकिस्तान में भी 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि, किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है. राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र (एनएसएमसी) के मुताबिक भूकंप 133 किमी की गहराई पर आया और इसका केंद्र भारत में जम्मू-कश्मीर था. भूकंप के झटके राजधानी इस्लामाबाद के साथ-साथ अन्य शहरों में भी महसूस किए गए.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








