
चीन में कोरोना से हाहाकार, अमेरिका में भी बढ़े केस... नई लहर से भारत भी अलर्ट, ये एडवाइजरी जारी
AajTak
कोरोना संक्रमण का खतरा अब दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है. चीन में हालात बेकाबू हो चुके हैं. वहीं अब भारत में भी कोविड को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. केंद्र सरकार ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी है. इतना ही नहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्कैनिंग और कोविड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है.
चीन, जापान, अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है. कोविड के खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. केंद्र सरकार की ओर से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई है. साथ ही केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से कहा कि वे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी का सख्ती से पालन करवाएं.
इस कड़ी में विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर स्कैनिंग और कोविड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. भारत में कोरोना पर 2 अहम बैठकें हो चुकी हैं. लिहाजा गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीटिंग की तो शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने देशभर के स्वास्थ्य मंत्रियों और अफसरों के साथ बैठक की है. साथ ही राज्यों ने भी एडवाइजरी जारी कर दी है.
देशभर में पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 201 नए केस दर्ज किए गए हैं. कोविड के एक्टिव केसों का आंकड़ा बढ़कर 3397 हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के कुल केस बढ़कर 4.46 करोड़ हो गए हैं.
मुंबई में अलर्ट, BMC ने जारी की एडवाइजरी
मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने BF.7 वैरिएंट के संभावित खतरे को देखते हुए BMC ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से मास्क पहनने की अपील की है. बीएमसी ने कहा है कि वह टीकाकरण अभियान को सख्ती से लागू करने पर ध्यान दे रही है. संस्था ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह से खुद को कोरोना संक्रमण से बचाएं. इसके साथ ही आज से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 2% अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के आरटी-पीसीआर जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे. इन सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे की लैब में भेजा जाएगा.
ओडिशा सरकार ने जारी की एडवाइजरी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










