
चीन में कोरोना के बढ़ते कहर के बीच नींबू खरीदने की क्यों मची होड़?
AajTak
चीन में कोरोना एक बार फिर से बेकाबू है. फ्लू और कोल्ड की दवाई की किल्लत हो जाने के कारण लोग नेचुरल तरीके से इम्यूनिटी बूस्ट करने पर जोर दे रहे हैं. इसलिए बीजिंग और शंघाई में नींबू की बिक्री काफी बढ़ गई है. नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है.
चीन में कोरोना एक बार फिर से कहर बरपा रहा है. कोरोना के मामले बढ़ते ही चीन के कई शहरों में नींबू खरीदने की होड़ लगी हुई है. बीजिंग और शंघाई में लोग कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए नींबू खरीद रहे हैं.
चीन में फ्लू और कोल्ड की दवाई की किल्लत होने के कारण लोग नेचुरल तरीके से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. जिसके कारण बाजार में अचानक से नींबू की बिक्री काफी बढ़ गई है. हालांकि, अभी तक इस बात की वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है कि नींबू का सेवन सीधे तौर पर कोरोना संक्रमण से बचाता है.
नींबू की बिक्री में बेतहाशा वृद्धि
चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र सिचुआन प्रांत के एक नींबू किसान वेन ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से नींबू की बिक्री काफी बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह उसने प्रतिदिन लगभग 20 से 30 टन नींबू बेचा जबकि इससे पहले वो सिर्फ 5 से 6 टन ही नींबू बेच पा रहा था. वेन लगभग 130 एकड़ में नींबू का उत्पादन करते हैं.
वेन ने बताया कि नींबू की मांग सबसे ज्यादा कोल्ड और फ्लू की मेडिसिन की कमी से जूझ रहे बीजिंग और शंघाई जैसे शहरों से आ रही हैं. जहां लोग महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपनी इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खरीदने के लिए होड़ लगाए हुए हैं.
वेन ने कहा कि चीन में कोविड के वर्तमान हालात से स्पष्ट हैं कि जनता ने पर्याप्त तैयारियों के अभाव के बावजूद सरकार को कोविड जीरो पॉलिसी को हटाने के लिए मजबूर कर दिया.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









