
चीन बॉर्डर के पास बढ़ी IAF की ताकत, भारत ने असम में बनाई नॉर्थ ईस्ट की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप
AajTak
यह परियोजना चीन की सीमा से लगे संवेदनशील पूर्वी क्षेत्र में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूती प्रदान करेगी. आगामी कुछ दिनों में भारतीय वायुसेना के ईस्टर्न एयर कमांड द्वारा इस हवाई पट्टी पर विमानों की लैंडिंग किये जाने की उम्मीद है.
चीन को ध्यान में रखकर भारत ने असम में नेशनल हाईवे-27 पर 4.5 किलोमीटर की इमरजेंसी एयर स्ट्रिप बनाई है. चीन पर नजर रखने और पूर्वोत्तर की रणनीतिक तैयारियों पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए, असम में डेमो और मोरन के बीच एनएच-27 पर विमानों की आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing Facility) के लिए भारत की यह नवीनतम परियोजना लगभग पूरी हो गई है. यह एयर स्ट्रिप 4.5 किलोमीटर (4500 मीटर) लंबी है और डिब्रूगढ़ के पास स्थित है, जिस पर आपात स्थिति में लड़ाकू जेट और परिवहन विमान उतर सकते हैं.
आगामी कुछ दिनों में भारतीय वायुसेना के ईस्टर्न एयर कमांड द्वारा इस हवाई पट्टी पर विमानों की लैंडिंग किये जाने की उम्मीद है. यह परियोजना चीन की सीमा से लगे संवेदनशील पूर्वी क्षेत्र में भारत की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूती प्रदान करेगी. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को असम के ऊपरी क्षेत्रों की अपनी दो दिवसीय यात्रा के पहले दिन यह जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे-27 के 4.5 किलोमीटर लंबे इस हिस्से को यात्री विमानों और सुखोई तथा राफेल सहित भारतीय वायु सेना (IAF) के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए डिजाइन किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: तारीख पर चुप्पी, सत्ता पर साजिश का शक... बांग्लादेश में चुनाव को लेकर बढ़ता जा रहा असमंजस
भारतीय वायुसेना वर्तमान में इस एयर स्ट्रिप का निरीक्षण कर रही है और उम्मीद है कि सितंबर तक लड़ाकू विमानों की ट्रायल लैंडिंग शुरू हो जाएगी और अक्टूबर तक यह हवाई पट्टी पूरी तरह ऑपरेशनल होगी. मुख्यमंत्री सरमा ने संवाददाताओं से कहा, 'राष्ट्रीय राजमार्ग के मध्य में, हम डेमो-मोरन खंड पर एक महत्वपूर्ण आपातकालीन लैंडिंग सुविधा विकसित कर रहे हैं. चाहे सिविल एविएशन हो या भारतीय वायु सेना (IAF), अगर विमान किसी भी कारण से डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरने में असमर्थ रहते हैं, तो यह हवाई पट्टी एक विकल्प के रूप में काम करेगी.'
इस इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी को नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) ने बनाया है. असम सीएम ने कहा कि भारतीय वायु सेना के साथ विचार-विमर्श चल रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हवाई पट्टी पर उन्नत लड़ाकू विमानों को लैंड कराया जा सके तथा भविष्य में एयर शो के लिए इसका उपयोग किया जा सके. उन्होंने कहा, 'यह पूर्वोत्तर में इस तरह की पहली लैंडिंग फैसिलिटी है0 भारत सरकार ने पहले ही दो और को मंजूरी दे दी है- एक निचले असम में बोरोमा-तिहू में और दूसरी नागांव और लुमडिंग के बीच शंकरदेवनगर में. हम पहले इसका उद्घाटन करेंगे और फिर बाकी पर काम शुरू करेंगे.'
यह भी पढ़ें: 'लव जिहाद के बाद अब ऑनलाइन जिहाद ट्रेंड में...', असम CM के दावे पर कांग्रेस बोली- सुबूत दिखाएं

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.

पश्चिम एशिया में जंग से तेल और गैस की किल्लत की आशंका के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है. भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लेकर भारत आ गया है, एलपीजी से लदा भारतीय जहाज शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर पहुंचा है. ये जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है. इस तरह से 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं. बता दें कि 14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी. वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है. नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है.

युद्ध के बीच भारत का शिवालिक जहाज मुंद्रा पोर्ट पहुंचा है. 45 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर शिवालिक पहुंचा है. कल नंदा देवी जहाज भी LPG की सप्लाई लेकर पहुंच रहा है. ईरान से अमेरिका-इजरायल के युद्ध का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है. ईरान के खिलाफ इस युद्ध में प्रलय की स्थिति तो है लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप कहीं से भी निर्णायक भूमिका में नजर नहीं आ रहे. होर्मुज का समंदर न सिर्फ ट्रंप के लिए सैन्य चुनौती बन गया है, बल्कि कूटनीतिक झटके भी उन्हें मिलते दिख रहे हैं.






