
चीन पर मस्जिदों के ढांचे में बदलाव और उन्हें तोड़ने का आरोप, ऐसे सामने आई खबर
AajTak
हजारों मस्जिदों की डिजाइन या तो बदल दी गई है या उन्हें तोड़ दिया गया है. कभी इस्लामी वास्तुकला की विशेषता वाली 2,312 मस्जिदों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2018 के बाद से तीन-चौथाई मस्जिद को या तो बदल दिया गया है या नष्ट कर दिया गया है.
चीन द्वारा इस्लाम पर हमला करने का आरोप लगा रहा है. बीजिंग में इस्लामी संस्कृति को नष्ट करने के आरोप लग रहे हैं. हजारों मस्जिदों को बदल दिया गया है या या उन्हें नष्ट कर दिया गया है. बीजिंग की डौडियन मस्जिद, अपने आकर्षक गुंबदों और अलंकृत मीनारों के वजह से जानी जाती थी. लेकिन इस साल की शुरुआत में, इसकी मीनारें हटा दी गईं, इसके गुंबदों को पैगोडा शैली के शंकुओं से बदल दिया गया और इसके अरब शैली के मेहराब चौकोर हो गए.
उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र शिनजियांग में मस्जिद विध्वंस और उनमें बदलाव का दस्तावेजीकरण किया गया है. जहां सैकड़ों हजारों तुर्की मुसलमानों को हिरासत में लिया गया है, और अन्य जगहों पर वास्तुशिल्प परिवर्तनों के कुछ सबूत मिले हैं.
फाइनेंशियल टाइम्स की खबर के अनुसार, इस्लाम पर बीजिंग द्वारा कार्रवाई देश के लगभग हर क्षेत्र में फैल गई है. हजारों मस्जिदों की डिजाइन या तो बदल दी गई है या उन्हें तोड़ दिया गया है. कभी इस्लामी वास्तुकला की विशेषता वाली 2,312 मस्जिदों के विश्लेषण से पता चलता है कि 2018 के बाद से तीन-चौथाई मस्जिद को या तो बदल दिया गया है या नष्ट कर दिया गया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











