
चीन ने हासिल की बड़ी सफलता, अब औसत जीवन जीने की उम्र 79 साल तक पहुंची
AajTak
चीन ने 2024 में एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 79 वर्ष तक पहुंचाई है, जो 2019 की तुलना में 1.7 वर्ष ज्यादा है. सरकार की हेल्थ स्ट्रेटेज में सुधार के कारण यह उपलब्धि हासिल हुई है. चीन का लक्ष्य 2030 तक 79 वर्ष और 2035 तक 80 वर्ष तक बढ़ाने का है.
चीन ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऐलान किया है कि 2024 में चीन की एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी 79 वर्ष तक पहुंच गई है. नेशनल हेल्थ कमीशन के निदेशक लेई हैचाओ ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस के सेशन के दौरान बताया कि यह उपलब्धि चीन की प्राचीन समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, बेहतर जीवनशैली और हेल्थ स्ट्रेटेजीज के कारण संभव हो सकी है. 2019 से लेकर 2024 तक लाइफ एक्सपेक्टेंसी में 1.7 वर्षों की बढ़ोतरी देखी गई है.
चीनी हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि लेई हैचाओ ने कहा कि यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे 14वीं पंचवर्षीय योजना (2021-2025) के तहत निर्धारित किए गए टार्गेट समय से पहले हासिल की जा सकी है. उन्होंने बताया कि अगर किसी देश की लाइफ एक्सपेक्टेंसी 75 वर्ष से अधिक होती है, तो मौजूदा इंटरनेशनल कान्टेक्स्ट में सालाना 0.1 से 0.2 वर्षों की बढ़ोतरी सामान्य मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: चीन ने अमेरिका को दे दी एक और टेंशन, ट्रंप की अपील के बावजूद बढ़ाया रक्षा बजट
53 देशों में चीन चौथे स्थान पर पहुंचा
चीन की एवरेज लाइफ एक्सपेक्टेंसी अब 53 मध्य और उच्च आय वाले देशों में चौथे स्थान पर है. इनके अलावा, G20 देशों में, चीन दसवें स्थान पर है, और उच्च आय वाले 21 देशों से आगे है जहां लाइफ एक्सपेक्टेंसी बेहतर है. उन्होंने यह भी बताया कि चीन के 8 प्रांत-स्तरीय क्षेत्रों जैसे बीजिंग, तिआंझिन, शंघाई, शानडोंग, जिआंगसु, झेजियांग, गुआंगडोंग और हैनान में लाइफ एक्सपेक्टेंसी 80 वर्ष से ज्यादा आंकी गई है.
हेल्थ इनिक्वालिटी में आई गिरावट

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










