
'चीन ने हमारी जमीन पर किया कब्जा, छीना चारागाह, सच नहीं बोल रहे पीएम,' पैंगोंग पहुंचे राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को अपने पिता राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करते हुए लद्दाख की पैंगोंग त्सो लेक पर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान उन्होंने कहा कि चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है और प्रधानमंत्री सच नहीं बोल रहे हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा,'लद्दाख के लोगों ने मुझे बताया है कि यहां चीन की सेना घुसी है. इनकी जो ग्रेजिंग लैंड (चारागाह भूमि) होती थी, वहां अब नहीं जा पा रहे हैं. लद्दाख में सब यही कह रहे हैं. प्रधानमंत्री ने यह कहा है कि एक इंच जमीन नहीं गई है, लेकिन वह सच नहीं है. आप यहां किसी से पूछ लीजिए वह आपको बता देगा.'
राहुल गांधी ने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं, जो उन्हें दिया गया है. वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं और बेरोजगारी की समस्या है. लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए.
दरअसल, राहुल गांधी अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर लद्दाख पहुंचे. उन्होंने यहां पैंगोंग त्सो लेक पर अपने पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत जोड़ो यात्रा के समय ही लद्दाख जाना चाहते थे, लेकिन लॉजिस्टिकल कारणों से वहां नहीं जा पाए. तब उन्होंने सोचा था कि लद्दाख का टूर विस्तार से किया जाएगा. राहुल ने कहा कि वह लेह गए थे और पैंगोंग के बाद अब नुब्रा जा रहे हैं. इसके बाद करगिल भी जाएंगे. वह यहां इस बात को सुनने आए हैं, जो जनता के दिल में है.
सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है पैंगोंग
एक दिन पहले शनिवार को राहुल लद्दाख से पैंगोंग के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था,'पैंगोंग के बारे में मेरे पिता कहा करते थे कि यह दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है.' शनिवार सुबह राहुल राइडर लुक में पैंगोंग त्सो लेक के लिए रवाना हुए थे. राहुल के इस एडवेंचर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. इस दौरान राहुल KTM बाइक और स्पोर्ट्स हेलमेट में लद्दाख की सड़कों पर बाइक चलाते नजर आए थे. राहुल गांधी ने इंटाग्राम पर भी अपने फोटो शेयर किए थे.
युवा कांग्रेस के नेताओं से भी की बात

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









