
चीन ने भारत के दुश्मन साजिद मीर को ग्लोबल टेररिस्ट होने से बचाया, जानें कौन है यह आतंकी, 26/11 अटैक में क्या था रोल?
AajTak
चीन ने 26/11 हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद मीर को वैश्विक आतंकी घोषित करने में एक बार फिर से अड़ंगा लगा दिया है. 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में 166 से ज्यादा नागरिकों की जान चली गई थी. इस हमले की साजिश रचने के कारण मीर पर अमेरिका ने भी 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. फिलहाल मीर टेरर फंडिंग के मामले में पाकिस्तान की जेल में बंद है.
चीन ने पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी साजिद मीर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है. साजिद 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमले का मोस्टवॉन्डेट है. अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की 1267 अल कायदा सैंक्शन कमेटी के तहत उसे ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने का प्रस्ताव रखा गया था. भारत इसका सह प्रस्तावक था लेकिन चीन ने प्रस्ताव के खिलाफ वीटो का इस्तेमाल कर दिया.
अगर यह प्रस्ताव पारित हो जाता तो साजिद मीर की संपत्ति फ्रीज हो जाती और फिर उसके कहीं खुलेआम घूमने फिरने पर भी बैन लग जाता. चीन ने पिछले साल सितंबर में संयुक्त राष्ट्र में लक्ष्कर-ए-तैयबा के साजिद मीर को ग्लोबल आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव को होल्ड पर डाल दिया था.
वहीं चीन की इस हरकत कर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. भारतीय राजनयिक प्रकाश गुप्ता ने कहा, "अगर हम छोटे भू-राजनीतिक हितों के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा पूरी दुनिया में प्रतिबंधित कर दिए गए आतंकवादियों को नहीं पकड़ सकते हैं, तो हमारे पास वास्तव में आतंकवाद की चुनौती से ईमानदारी से लड़ने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है."
यह पहली बार नहीं है कि चीन ने किसी आतंकी को बचाने के लिए वीटो का इस्तेमाल किया हो. इससे पहले वह आतंकी मसूद अजहर के भाई अबुल रऊफ असगर और लश्कर-ए-तैयबा के चीफ हाफिज सईद के बेटे तालहा सईद के खिलाफ लाए प्रस्ताव पर रोक लगा चुका है. आइए जानते हैं कि भारत का मोस्टवॉन्डेट आतंकी साजिद मीर कौन है और 26/11 हमले में इसकी क्या भूमिका थी?
साजिद मीर पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकवादी है. इसे लश्कर सरगना हाफिज सईद का करीबी माना जाता है. इसने डेविड कोलमैन हेडली के साथ मिलकर मुंबई में आतंकवादी हमले की साजिश रची थी.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों में उसकी भूमिका की वजह से अमेरिका ने उसके ऊपर 50 लाख डॉलर (करीब 41 करोड़ रुपये) का इनाम घोषित कर रखा था. वह अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई की वॉन्टेड लिस्ट में है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







