
चीन ने फिर दोहराया गलवान जैसा हमला, पड़ोसी देश की नौसेना पर हथौड़े और चाकू-छुरी लेकर टूट पड़े
AajTak
चीन और फिलीपींस के बीच इसे लेकर टकराव बना हुआ है. इस बार चीनी तट रक्षक कर्मी आठ मोटरबोटों पर सवार होकर आए और दो फिलीपींस नौसेना की इन्फ़्लैटेबल नौकाओं को बार-बार टक्कर मारी, उनके जहाजों को छुरी, चाकू और हथौड़ों से क्षतिग्रस्त कर दिया.
चीन ने एक बार फिर गलवान जैसी घटना को अंजाम दिया है. इस बार उसने दक्षिण चीन सागर में फिलीपींस नौसेना को टारगेट बनाया है. हथौड़े और चाकुओं से लैस चीनी सैनिकों ने फिलीपींस के जवानों को घेरा और उनकी नौकाओं पर हमला कर दिया.
फिलिपिनो अधिकारियों के अनुसार, चीनी सैनिकों ने हमारी नौसेना के सैनिकों को सेकंड थॉमस शोल में तैनात जवानों को भोजन और हथियार समेत अन्य सप्लाई ले जाने से रोकने की कोशिश की और नावों पर हमला किया. दरअसल, दूसरा थॉमस शोल को लेकर चीन ने बखेड़ा खड़ा किया है. चीन अपने मैप में इस समुद्र पर अपना दावा करता है. जबकि दूसरे थॉमस शोल पर फिलीपींस का कब्ज़ा है.1999 में फिलीपींस नौसेना के जहाज को शोल पर उतारा गया था. यह दक्षिण चीन सागर के स्प्रैटली द्वीप समूह में एक जलमग्न चट्टान है. जो फिलीपींस के पलावन से 105 समुद्री मील पश्चिम में है. यह एक विवादित क्षेत्र है और ताइवान और वियतनाम समेत अन्य देश भी इस व्यस्त जलमार्ग पर दावा करते हैं.
आठ मोटरबोट में सवार होकर आए चीनी सैनिक
चीन और फिलीपींस के बीच इसे लेकर टकराव बना हुआ है. इस बार चीनी तट रक्षक कर्मी आठ मोटरबोटों पर सवार होकर आए और दो फिलीपींस नौसेना की इन्फ़्लैटेबल नौकाओं को बार-बार टक्कर मारी, उनके जहाजों को छुरी, चाकू और हथौड़ों से क्षतिग्रस्त कर दिया. फिलीपींस सुरक्षा अधिकारियों ने द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बहस और बार-बार टकराव के बाद चीनी तट रक्षक कर्मी फिलीपींस नौसेना के जहाजों पर चढ़ गए और आठ M4 राइफलें जब्त कर लीं. ये हथियार बक्सों में पैक किए गए थे.
हमले में फिलीपींस नौसेना के जवान घायल
सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि वे कई फिलीपींस नौसेना कर्मियों के साथ भिड़ भी गए, जिनमें से कई घायल हो गए. इनमें से एक जवान ने अपना दाहिना अंगूठा खो दिया. फिलीपींस सेना द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में चीनी सैनिक फिलीपींस नौसेना कर्मियों और उनकी आपूर्ति करने वालीं नावों को घेर रहे हैं और हाथों में चाकू समेत धारदार हथियार लिए हैं. दोनों देशों के सैनिक एक-दूसरे पर चिल्लाते हैं. सायरन बजते हुए सुनाई देते हैं. चीनी कर्मी फिलीपींस नौकाओं को एक डंडे से तोड़ देते हैं और छड़ी के साथ एक बैग जैसी दिखने वाली चीज को पकड़ लेते हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








