
चीन ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा- भारत और पाकिस्तान बातचीत से सुलझाएं मुद्दा
AajTak
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के एक पत्रकार के कश्मीर से जुड़े सवाल पर यह जवाब दिया था. उन्होंने कहा कि कश्मीर का मामला अतीत इतिहास से जुड़ा हुआ है. इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार ही शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत है.
भारत के पड़ोसी देश चीन ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए कश्मीर का मुद्दा सुलझाना चाहिए. इसके साथ ही चीन ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों को स्थिति को और पेचीदा बनाने वाली एकतरफा कार्रवाई से बचना चाहिए.
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के एक पत्रकार के कश्मीर से जुड़े सवाल पर यह जवाब दिया था.
माओ ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर चीन का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है. उन्होंने कहा, कश्मीर का मामला अतीत इतिहास से जुड़ा हुआ है. इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, सुरक्षा परिद के संबंधित प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार ही शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की जरूरत है.
दोनों पक्षों को उन एकपक्षीय कार्रवाई से बचने की जरूरत है, जिससे स्थिति और जटिल बन सकती है. उन्होंने कहा, कश्मीर विवाद को बाचतीच के जरिए सुलझाए जाने के प्रयास करने चाहिए ताकि क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाई रखी जा सके.
भारत ने कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को खारिज किया
भारत हमेशा से कश्मीर मुद्दे पर तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को खारिज करता आया है. भारत का कहना है कि जम्मू कश्मीर से जुड़ा हुआ मामला पूरी तरह से उसका आंतरिक मामला है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











