
चीन ने नीदरलैंड में खोल लिए पुलिस थाने! मची खलबली
AajTak
नीदरलैंड में दो चीनी पुलिस थानों के चलने की खबरों पर हंगामा मचा हुआ है. डच सरकार ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. डच सरकार का कहना है कि जैसे ही मामला साफ हो जाएगा, उचित कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर, चीन की ओर से भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है.
नीदरलैंड में चीन के दो पुलिस थाने खुलने के दावे को लेकर डच सरकार ने जांच शुरू कर दी है. डच सरकार में विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा है कि इन कथित चीनी पुलिस थानों में होने वाली गतिविधियों की जांच की जा रही है. डच सरकार का कहना है कि जैसे ही यह मामला साफ हो जाएगा, उचित कार्रवाई की जाएगी. दूसरी ओर, चीन की भी इस मामले में प्रतिक्रिया आई है.
चीन ने नीदरलैंड के दो शहरों में पुलिस थाने होने के दावे को खारिज कर दिया है. चीन ने इन्हें अपने नागरिकों के लिए बनाए गए सर्विस सेंटर बताए हैं, जहां से किसी भी तरह के पुलिस ऑपरेशन नहीं किए जाते हैं.
दरअसल, मंगलवार को डच मीडिया के RTL Nieuws और Follow the Money में एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें दावा किया गया था कि साल 2018 से अभी तक नीदरलैंड में चीन दो पुलिस थाने खोल चुका है. यह दोनों पुलिस स्टेशन एम्सटर्डम और रोटरडम शहर में स्थित हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि यह दोनों पुलिस थाने उन सर्विस स्टेशन के नाम पर चलाए जा रहे हैं, जहां चीनी नागरिक ड्राइविंग लाइसेंस में बदलाव जैसे सामान्य कार्य करवा सकते हैं.
डच सरकार को नहीं चीनी पुलिस स्टेशनों की जानकारी
खबर के अनुसार, इन स्टेशनों के बारे में डच सरकार को कभी भी जानकारी नहीं दी गई थी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह स्टेशन नीदरलैंड में रहने वाले उन चीनी नागरिकों पर दबाव के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जो चीन की सरकार के आलोचक हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक ऐसे चीनी युवक पर भी दबाव बनाने की कोशिश की गई थी, जिसमें चीनी सरकार की सोशल मीडिया पर आलोचना की थी. चीनी युवक वांग ने पत्रकारों को बताया कि उसे एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि यह कॉल रोटरडम स्थित चीन के पुलिस थाने से की गई है. कॉल पर वांग से कहा गया कि अगर उसे कुछ परेशानी है तो चीन जाकर उन्हें सुलझाए. साथ ही वांग के चीन में रह रहे परिवार को लेकर भी धमकी दी गई.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











