
'चीन ने नहीं की घुसपैठ, राहुल गांधी को कोई जानकारी नहीं,' बोले अरुणाचल प्रदेश के CM
AajTak
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा- 'सोशल मीडिया पर देखा कि चीनी (भारतीय सीमा तरफ) प्रवेश कर रहे हैं और फिर से निर्माण कर रहे हैं. हालांकि, मुझे जो मिली रिपोर्ट मिली है, उसके अनुसार ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. सभी गतिविधियां अपने क्षेत्र में हैं. विपक्ष के दावे गलत हैं.
चीन के भारतीय सीमा में घुसने के विवाद पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है. खांडू ने कहा है कि मैंने खुद मामले की जांच करवाई है. जो रिपोर्ट आई है, उसमें सोशल मीडिया पर चलने वाले दावे झूठे निकले हैं. खांडू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा- राहुल को पूर्वोत्तर के बारे में जानकारी नहीं है. खासतौर पर राहुल अरुणाचल प्रदेश के बारे में कुछ नहीं जानते हैं.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा- 'सोशल मीडिया पर देखा कि चीनी (भारतीय सीमा तरफ) प्रवेश कर रहे हैं और फिर से निर्माण कर रहे हैं. हालांकि, मुझे जो मिली रिपोर्ट मिली है, उसके अनुसार ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. सभी गतिविधियां अपने क्षेत्र में हैं. विपक्ष के दावे गलत हैं. मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि अरुणाचल प्रदेश की सीमा में कोई चीनी घुसपैठ नहीं हुई है.'
राहुल को अरुणाचल की जानकारी नहीं
पेमा खांडू ने आगे कहा- राहुल गांधी को पूर्वोत्तर का ज्यादा जानकारी नहीं है. अरुणाचल की तो बात ही छोड़ दीजिए. वे पूर्वोत्तर के ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिन पर उन्हें गहराई से जानकारी नहीं है.
राहुल गांधी ने ट्वीट कर ये आरोप लगाए थे
बता दें कि चीन को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था- चीन ने अप्रैल 2020 की यथास्थिति बहाल करने की भारत की मांग को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है. पीएम ने बिना किसी लड़ाई के चीन को 1000 वर्ग किलोमीटर जमीन दी है. क्या भारत सरकार बता सकती है कि इस क्षेत्र को कैसे फिर से वापस लिया जाएगा?

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









