
चीन ने अमेरिका और यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का किया विरोध, कहा- रूस से सामान्य व्यापार जारी रहेगा
AajTak
रूस पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों को लेकर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि चीन समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबंधों के इस्तेमाल का विरोध करता है और एकतरफा प्रतिबंधों का और भी अधिक विरोध करता है. इनका प्रतिबंधों का अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई आधार नहीं है.
चीन ने यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका और यूरोपीय संघ के रूस पर प्रतिबंधों का विरोध किया है. इतना ही नहीं चीन ने साफ कर दिया है कि वह रूस के साथ सामान्य व्यापार जारी रखेगा. दरअसल, यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने रूस और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर तमाम तरह के प्रतिबंधों का ऐलान किया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











