
चीन जाएंगे पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार, अफगानिस्तान संग त्रिपक्षीय वार्ता में होंगे शामिल, जानें क्या है एजेंडा
AajTak
सीमा पर भारत के साथ तनाव थोड़ा कम होने के बाद सोमवार को पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार चीन जाने वाले हैं. इस दौरान वह अफगानिस्तान और चीन के साथ त्रिपक्षीय बैठक करेंगे. इस दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर चर्चा की जाएगी.
पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार 19 मई (सोमवार) को तीन दिनों के लिए चीन के दौरे पर जाएंगे. सोमवार को उनकी चीनी विदेश मंत्री वांग यी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
इशाक डार 19 मई को चीन जाएंगे और 21 मई तक वहां रहेंगे. चीनी विदेश मंत्री के आमंत्रण पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत करने के लिए इशाक चीन जा रहे हैं.
अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भी 20 मई को चीन पहुंच रहे हैं. आमिर, इशाक और वांग यी त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होंगे.
चीन-पाक की मुलाकात में क्या होगा मुद्दा?
इशाक डार और वांग यी के बीच साउथ एशिया में बदलते क्षेत्रिय हालात और उनके क्षेत्रीय स्थिरता पर प्रभाव को लेकर गहन चर्चा होगी.
इस दौरान चीन-पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों की पूरी समीक्षा करेंगे. बिजनेस, सुरक्षा सहयोग और भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर भी चर्चा की जाएगी.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










