
चीन खो चुका अपने रॉकेट से नियंत्रण, जानें कब और कहां गिरने का खतरा
AajTak
चीन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए इस रॉकेट से खुद चीन का ही नियंत्रण नहीं रहा और अब यह किसी भी दिन वापस धरती पर अनियंत्रित होकर प्रवेश कर सकता है. इसी बीच अमेरिका ने इस रॉकेट और मलबे को लेकर बड़ा दावा किया है.
चीन के अनियंत्रित रॉकेट ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. चीन द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए इस रॉकेट से खुद चीन का ही नियंत्रण नहीं रहा और अब यह किसी भी दिन वापस धरती पर गिर सकता है. इसी बीच अमेरिका ने इस रॉकेट और मलबे को लेकर बयान दिया है. File Photo: Getty Images दरअसल, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को धरती के वातावरण में यह रॉकेट फिर से प्रवेश कर सकता है. रॉकेट को ट्रैक किया जा चुका है, इसके बारे में लगातार जानकारी दी जाएगी. सैटलाइट ट्रैकरों के अनुसार यह 100 फीट लंबा और 16 फीट चौड़ा है. File Photo: Getty Images हॉवर्ड स्थित खगोलविद जोनाथन मैकडोवेल ने रॉयटर्स को बताया कि अभी इस सैटलाइट का रास्ता न्यूयॉर्क, मैड्रिड, पेइचिंग से उत्तर की ओर और दक्षिण में चिली तथा न्यूजीलैंड की ओर है. इस दायरे में यह चीनी रॉकेट कहीं भी टकरा सकता है. यह समुद्र या आम जनसंख्या वाले इलाके में गिर सकता है. File Photo: Getty ImagesMore Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












