
चीन को विदेश मंत्री एस जयशंकर की दो टूक, LAC पर एकतरफा बदलाव संभव नहीं
AajTak
तवांग में चीन की सेना के साथ हुई झड़प के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ड्रैगन (CHINA) को दो टूक कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर एकतरफा बदलाव संभव नहीं है.
तवांग में चीन की सेना के साथ हुई झड़प के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ड्रैगन (CHINA) को दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने कहा है कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर एकतरफा बदलाव संभव नहीं है.
चीन पर राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी (राहुल) टिप्पणी विश्वसनीय नहीं है. सैनिकों को सीमा पर जाने का आदेश राहुल ने नहीं, बल्कि भारत के प्रधानमंत्री ने दिया है. हम चीन को एकतरफा एलएसी में बदलाव नहीं करने देंगे.
ये बातें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इंडिया टुडे के इंडो-जापान कॉन्क्लेव (Indo-Japan Conclave) में कहीं. जापान के साथ भारत के रिश्तों पर एस जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच कभी नकारात्मक रिश्तों का कोई इतिहास नहीं रहा.
एस जयशंकर से जब पूछा गया कि समय के साथ-साथ दोंनों देशों के रिश्तों में क्या बदलाव आया तो उन्होंने कहा,'जापान ने रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ भारत से संपर्क करना शुरू किया. इसकी श्रेय पूरी तरह से जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को जाता है. उन्होंने परंपरा से आगे बढ़कर काम किया. शिंजो आबे ने वैश्विक तौर पर जापान का दायरा आगे बढ़ाया. उनका मानना था कि जापान को और अधिक मित्रों की जरूरत है और भारत, जापान की इस जरूरत में फिट बैठा.
विदेश मंत्री ने कहा कि जापान ने बदलते वक्त के साथ खुद को तेजी से बदला है. लेकिन इस बदलाव के साथ जापान ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी जीवित रखा है. जापान ने दुनिया के सामने आधुनिकता और पारंपरिकता के सामंजस्य का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है.
भारत और जापान का रिश्ता पूरी तरह से द्विपक्षीय है. दोनों देशों के संबंध अर्थव्यवस्था और विकास पर केंद्रित हैं. इन संबंधों पर वैश्विक रणनीति का असर काफी सीमित है. 90 के दशक में शीत युद्ध के खत्म होने पर दोनों देशों के बीच संभावनाओं के द्वार खुल गए.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











