
चीन के हथियार, PAK आर्मी से मिल रही मदद... POK पर इस तरह हो रही आतंकी साजिश
AajTak
सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने PoK में छुपे आतंकियों के अलग-अलग ग्रुप की जानकारी जुटाई है जो घुसपैठ के लिए सही मौके की तलाश में हैं. ऐसा ही एक आतंकियों का ग्रुप पाकिस्तान की सेना की मदद से उरी सेक्टर से शनिवार घुसपैठ करने की फिराक में थे.
पाकिस्तानी सेना 'मेड इन चाइना' हथियारों के जरिये सीमा पर बड़ी आतंकी साजिश रच रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की आर्मी POK के लॉन्चिंग पैड पर बड़ी संख्या में आतंकियों का जमावड़ा कर रही है. इन आतंकियों की मदद पाकिस्तानी सेना कर रही है. यही नहीं पाक सेना लॉंचपैड के नज़दीक कंक्रीट बंकर बनाकर आतंकियों को इन बंकरों में छुपा रही है. जिससे भारतीय सेना की नज़र इन पर न पड़े, और ये आतंकी छिपकर कई दिनों तक इन बंकरों में रह सकें.
सूत्रों ने बताया है कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने PoK में छुपे आतंकियों के अलग-अलग ग्रुप की जानकारी जुटाई है जो घुसपैठ के लिए सही मौके की तलाश में हैं. ऐसा ही एक आतंकियों का ग्रुप पाकिस्तान की सेना की मदद से उरी सेक्टर से शनिवार घुसपैठ करने की फिराक में थे.
सुरक्षा बलों को जैसे जानकारी पता चली इन घुसपैठिये आतंकियों को ढेर कर दिया जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों के पास से जो हथियार बरामद हुए हैं उसमें दो एसॉल्ट राइफल एक पिस्टल सात हथगोले एक आईडी भारतीय मुद्रा में 46000 रुपये, पाकिस्तानी मुद्रा में ₹6000 खाने पीने का सामान सूखे मेवे और कुछ दवाएं और अन्य साजोसामान बरामद हुआ है.
कहां-कहां जमा बैठे हैं आतंकी
1. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक लश्कर ए तैयबा के 10 आतंकियों का एक ग्रुप कृष्णा घाटी सेक्टर में LoC के पार घुसपैठ के लिए तैयार हैं. 2.पूंछ सेक्टर में घुसपैठ के लिए 5 लश्कर के आतंकियों के एक ग्रुप की जानकारी मिली है. 3. लश्कर के 3 आतंकी PoK के कोटली में मौजूद होने की जानकारी मिली है.
4-लश्कर के तैयबा के 4 आतंकी जो कि पाकिस्तानी है वो PoK के किरन वाली धोक (Kiran Wali Dhok) में मौजूद हैं. 5- लश्कर के तैयबा के 3 आतंकी जो कि पाकिस्तानी है वो PoK के अन्ना वाली धोक (Anna Wali Dhok) में मौजूद हैं. 6-जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में घुसपैठ के लिए लश्कर के 3 आतंकी PoK के नली (Nali) में मौजूद हैं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











