
चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान ने चली ये चाल! इस बड़े संगठन की सदस्यता के लिए किया अप्लाई
AajTak
रूस में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने कहा कि पाकिस्तान ने 2024 में ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है और वह यह सदस्यता पाने के लिए रूस का समर्थन चाहता है.
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ब्रिक्स समूह का सदस्य बनना चाहता है. ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए पाकिस्तान ने आवेदन कर दिया है. कहा जा रहा है कि इस संगठन का सदस्य बनने के लिए पाकिस्तान अपने सदाबहार दोस्त चीन की मदद से रूस से समर्थन मांग सकता है.
रूस में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने कहा कि पाकिस्तान ने 2024 में ब्रिक्स देशों के समूह में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है और वह यह सदस्यता पाने के लिए रूस का समर्थन चाहता है.
जमाली ने कहा कि पाकिस्तान ने पहले ही ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के समूह ब्रिक्स का सदस्य बनने के लिए आवेदन किया है और उसे उम्मीद है कि अगले साल रूस की अध्यक्षता में पाकिस्तान को इस समूह की सदस्यता मिल सकती है.
रूस के उपविदेश मंत्री सर्गेइ रायबकोव ने अक्टूबर की शुरुआत में कहा था कि 2024 में रूस के कजान में होने जा रही ब्रिक्स सम्मेलन से पहले ब्रिक्स की नए सदस्यों के नाम की सूची तैयार करने की योजना है.
बता दें कि इस साल दक्षिण अफ्रीका में हुए ब्रिक्स सम्मेलन में अर्जेंटीना, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नए सदस्यों के तौर पर मंजूरी दी गई थी. ये देश 2024 में रूस में होने वाले सम्मेलन में औपचारिक तौर पर शामिल होंगे.
क्या ये चीन की चाल है?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











