
चीन के विवादित नक्शे को लेकर भारत की तरह अब इन दो देशों ने भी जताई नाराजगी, सुनाई खरी-खरी
AajTak
चीन ने 2023 के लिए अपना नया स्टैंडर्ड मैप जारी किया है जिसमें उसने कई देशों के क्षेत्रों को अपना हिस्सा बताया हैेे. मैप में भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन को चीन ने अपने हिस्से के रूप में पेश किया है. चीन ने फिलीपींस और मलेशिया के समुद्री क्षेत्रों को भी अपना बताया है जिसे लेकर दोनों देश भड़क गए हैं.
चीन के कथित 'स्टैंडर्ड मैप' पर भारत की तरह ही फिलीपींस और मलेशिया ने भी भारी आपत्ति जताई है. चीन ने अपने मैप में पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश और अक्साई चिन क्षेत्र को भी चीन के हिस्से के रूप में दिखाया है जिस पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, फिलीपींस ने कहा है कि वो चीन के हालिया मैप को अस्वीकार करता है जो कई देशों के हिस्सों के चीनी क्षेत्र बता रहा है. फिलीपींस का साथ देते हुए मलेशिया ने भी चीन के नए मैप को खारिज कर दिया है जो उसके समुद्री क्षेत्र को अपना बता रहा है.
मलेशिया ने एक बयान में कहा है कि नया मैप चीन की आक्रामकता का एक रूप है. बुधवार को मलेशिया के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि नए मैप में दक्षिण चीन सागर के मलेशिया के तट पर चीन ने अपना दावा पेश किया है.
मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने चीन के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनका देश इस मैप को नहीं मानता है. बयान में दक्षिण चीन सागर मुद्दे को 'जटिल और संवेदनशील' बताते हुए कहा कि इस तरह के विवादों को बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण और तर्कसंगत तरीके से सुलझाने की जरूरत है.
दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है चीन
चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा पेश करता है. दक्षिण चीन सागर व्यापार के लिहाज से बेहद अहम है क्योंकि इसके जरिए सलाना खरबों डॉलर का व्यापार होता है. एक अंतरराष्ट्रीय अदालत ने यह स्पष्ट कह दिया है क चीन के दक्षिण चीन सागर पर अधिकार के दावे का कोई कानूनी अधिकार नहीं है, बावजूद इसके चीन अपने दावे से पीछे नहीं हटा है.
दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों पर मलेशिया, फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई भी अपने-अपने दावे करते हैं. वहीं, अमेरिका भी अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता का दावा करने के लिए दक्षिण चीन सागर के माध्यम से नौसेनिक जहाज भेजता रहता है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








