
चीन के फ्रेंड मुइज्जू बार-बार क्यों आ रहे हैं India? वो 7 सेक्टर्स जहां भारत के बिना नहीं चल सकता मालदीव का काम
AajTak
मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 40 करोड़ डॉलर का ही रह गया है. इससे सिर्फ डेढ़ महीने का ही खर्च चलाया जा सकता है. मालदीव का पर्यटन क्षेत्र बेहद घाटे में है. जबकि टूरिज्म को मालदीव की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है.
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के चार दिनों के दौरे पर हैं. यह उनका भारत का पहला द्विपक्षीय दौरा है. वह इससे पहले इस साल जुलाई महीने में भी भारत दौरे पर आए थे. इस तरह चार महीने में वह दूसरी बार भारत आए हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि इंडिया आउट का नारा देने वाले मुइज्जू बार-बार भारत क्यों आ रहे हैं?
इससे पहले मालदीव की मौजूदा स्थिति समझ लेने की जरूरत है. मालदीव का विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 40 करोड़ डॉलर का ही रह गया है. इससे सिर्फ डेढ़ महीने का ही खर्च चलाया जा सकता है. मालदीव का पर्यटन क्षेत्र बेहद घाटे में है. जबकि टूरिज्म को मालदीव की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है. लेकिन मुइज्जू के भारत विरोधी बयान की वजह से मालदीव का टूरिज्म सेक्टर पर बहुत असर पड़ा. ऐसे में पहले से ही कर्ज की मार झेल रहे मालदीव पर दबाव और बढ़ा है.
भारत के लिए रवाना होने से पहले मुइज्जू ने क्या कहा?
मुइज्जू ने भारत के लिए रवाना होने से पहले कहा था कि मालदीव आर्थिक संकट से जूझ रहा है और मुझे भरोसा है कि भारत इसमें हमारी मदद करेगा. भारत से हमें काफी उम्मीद है. हम आर्थिक संकट से निपटने के लिए भारत की मदद चाहते हैं और उम्मीद है कि भारत इसमें हमारी मदद करेगा. बता दें कि मालदीव सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर मुइज्जू की भारत यात्रा का एक विशेष पेज बनाया गया है, जिसमें उनकी यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है.
किन-किन क्षेत्रों में भारत पर निर्भर है मालदीव?
मालदीव को 1965 में आजादी मिली थी. मालदीव को आजादी मिलने के बाद भारत उन देशों में शामिल था, जिन्होंने उसके साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए. ये जगजाहिर है कि मालदीव का टूरिज्म सेक्टर काफी हद तक भारतीय सैलानियों पर टिका हुआ है. हर साल बड़ी संख्या में भारतीय सैलानी घूमने-फिरने के लिए मालदीव का रुख करते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











