
'चीन के प्याज में स्वाद नहीं', नेपालियों को नहीं पसंद चीनी प्याज, अब भारत से ऐसी गुहार करेगा पड़ोसी
AajTak
भारत ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इस प्रतिबंध से नेपाल के बाजारों में अफरातफरी का माहौल है क्योंकि नेपाल प्याज के लिए पूरी तरह भारत पर निर्भर है. नेपाल चीन से कुछ मात्रा में प्याज का आयात करता है लेकिन इस प्याज को नेपाल में पसंद नहीं किया जाता है.
भारत के प्याज निर्यात पर प्रतिबंध ने नेपाल के लिए भारी दिक्कत पैदा कर दी है. नेपाल प्याज के लिए पूरी तरह भारत पर निर्भर है और इस प्रतिबंध के बाद नेपाल में प्याज की कीमतें आसमान छू रही हैं. इसे देखते हुए नेपाल भारत से प्याज निर्यात प्रतिबंध में छूट की मांग करने जा रहा है. नेपाल के उद्योग मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा है कि बाजार में भारतीय प्याज की भारी किल्लत हो गई है जिसे देखते हुए सरकार भारत से प्रतिबंध में छूट की अपील करने जा रही है.
नेपाली अधिकारी ने नेपाल के प्रमुख अखबार 'द काठमांडू पोस्ट' से बातचीत में कहा, 'प्याज व्यापारियों ने हमसे अनुरोध किया है. उनके कहे अनुसार, हमने भारत सरकार से नेपाल को प्याज भेजने का अनुरोध करने का निर्णय लिया है. हम जल्द ही भारत सरकार को यह अनुरोध भेजेंगे.'
भारत ने गेहूं, चावल और चीनी के बाद 8 दिसंबर को प्याज निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था ताकि घरेलू स्तर पर इन सामानों की किल्लत न हो और महंगाई न बढ़े.
नेपाल अपने जरूरत का सारा प्याज भारत से खरीदता है और भारत के ऐसे किसी भी फैसले से नेपाल के बाजारों में हचलच पैदा हो जाती है. हालांकि, भारत सरकार ने अपनी निर्देश में यह भी कहा है कि सरकार उन देशों को प्रतिबंध में छूट दे सकती है जिनकी सरकार प्याज खरीद के लिए अनुरोध करेंगे.
चीन से और प्याज खरीदेगा नेपाल
नेपाल के सरकारी अधिकारियों का कहना है कि भारत के अलावा अन्य देशों से भारी मात्रा में प्याज का आयात संभव नहीं है क्योंकि दूर देशों से प्याज मंगाने पर वो खराब हो सकती है. भारत पड़ोसी देश है जहां से प्याज खरीद के बाद उसकी सप्लाई में वक्त कम लगता है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











