
चीन के बाजार में मंदी का असर, रियल एस्टेट डेवलपर्स पेमेंट के बदले ले रहे तरबूज
AajTak
चीन के बाजार में रियल एस्टेट डेवलपर्स पेमेंट के बदले तरबूज ले रहे हैं. चीन में शुरू किए गए इस अभियान की हर ओर चर्चा है.
चीन के बाजार में गहरी मंदी का असर दिख रहा है. चीनी रियल एस्टेट डेवलपर्स पेमेंट के बदले तरबूज ले रहे हैं. इसके अलावा अन्य कृषि उत्पादों को भुगतान के तौर पर स्वीकार किया जा रहा है. चीनी के तीसरे और चौथे लेवल के शहरों में रियल एस्टेट डेवलपर्स ने हाल ही में विभिन्न प्रचार अभियान शुरू किए हैं. जिनमें घर खरीदारों को गेहूं और लहसुन के साथ अपने डाउन पेमेंट का हिस्सा भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. ताकि किसानों को नए बने घरों को खरीदने के लिए आकर्षित किया जा सके.
प्रचार कार्यक्रम किया गया बंद ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, नानजिंग में एक डेवलपर ने कहा कि इससे घर खरीदारों को तरबूज का उपयोग करके 20 युआन प्रति किलोग्राम की दर से अपने घरों के लिए भुगतान करने की अनुमति मिलेगी. कंपनी के एक प्रतिनिधि के हवाले से कहा गया कि मुख्यालय के आदेश के बाद इस प्रचार कार्यक्रम को बंद कर दिया गया है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 8 जून से 15 जुलाई तक शुरू होने वाले प्रचार कार्यक्रम के लिए एक पोस्टर में लिखा है, घर खरीदारों को 5,000 किलोग्राम तरबूज का अधिकतम भुगतान करने की अनुमति मिलेगी. जिसका मूल्य 100,000 युआन है. प्रचार का उद्देश्य स्थानीय तरबूज किसानों का समर्थन करना है.
घरेलू कर्ज बढ़ा बता दें कि घरेलू कर्ज 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को छू गया. और चीन में लगभग 27 प्रतिशत बैंक कर्ज अचल संपत्ति से जुड़े हैं. यह उद्योग चीन में सबसे बड़े रोजगार सृजनकर्ता के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब इसे लेहमैन ब्रदर्स के 2008 के दिवालिया होने की तुलना में 'लेहमैन मोमेंट' कहा जाता है.
न्यूयॉर्क टाइम्स का हवाला देते कहा गया कि चीन में हाउसिंग मार्केट को अब 'राष्ट्रीय खतरे' के रूप में देखा जाता है. क्योंकि कीमतें लगातार बढ़ रही हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.









