
चीन की बड़ी गुस्ताखी, अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों के बदले नाम, भारत ने बताया अभिन्न हिस्सा
AajTak
अब जब ये विवाद बढ़ता गया तो भारत सरकार की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा रहा है और आगे भी भारत का ही हिस्सा रहने वाला है.
चीन की तरफ एक बार फिर बड़ी गुस्ताखी की गई है. उसने अरुणाचल प्रदेश के 15 स्थानों का नाम बदल दिया है. उसने उन क्षेत्रों को चीनी अक्षरों और तिब्बती व रोमन वर्णमाला के आधार पर रख दिया है. चीन की नजरों में अरुणाचल प्रदेश दक्षिण तिब्बत का हिस्सा है और भारत ने उस पर गैर कानूनी कब्जा जमा रखा है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











