
चीन की खुल गई किस्मत, हाथ लगा इतना बड़ा खजाना
AajTak
चीन के हाथ एक बहुत बड़ा खजाना लग गया है. उसे 1000 मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता वाले दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार हासिल हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे पिगजियांग काउंटी के उत्तर पूर्व में तकरीबन 1 मील (2 किमी) की गहराई में 40 सोने की खादानों के बारे में जानकारी हुई है.
चीन के हाथ एक बड़ा जैकपॉट लग गया है. उसे दुनिया का सबसे बड़ा सोने का भंडार हासिल हुआ है. इसकी कीमत तकरीबन 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. चीन को सोने का ये भंडार मध्य चीन के वांगू गोल्डफील्ड में मिला है. एक अनुमान के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि यहां तकरीबन 1000 मीट्रिक टन उच्च गुणवत्ता का सोना हो सकता है.
शुरुआती ड्रिलिंग में ही 300 टन सोना मिल चुका है
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिगजियांग काउंटी के उत्तर पूर्व में तकरीबन 1 मील (2 किमी) की गहराई में 40 सोने की खादानों के बारे में जानकारी हुई है. इन खादानों से शुरुआती ड्रिलिंग में ही 300 टन सोना मिल चुका है. माना जा रहा है कि अधिक गहराई में जाने पर और भी सोने का भंडार हासिल होने की संभावना है.
और अधिक सोने का भंडार मिलने की संभावना
कई ड्रिल्स के दौरान भी रॉक कोर में स्पष्ट रूप से सोना दिखाई दिया. इसके अलावा ड्रिल साइट के परिधीय क्षेत्रों के आसपास भी सोना हासिल हुआ है. इससे ये बात स्पष्ट होती है कि आगे ड्रिलिंग करने पर सोने और अधिक बड़ा भंडार हासिल हो सकता है. यदि सोने का भंडार पूरी तरह से प्राप्त हो जाता है, तो इससे 600 बिलियन युआन या लगभग £65 बिलियन( तकरीबन 6,91,473 करोड़ रुपये) से अधिक की आय हो सकती है.
वांगू गोल्डफील्ड चीन के खनन क्षेत्रों का प्रमुख हिस्सा

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











