
'चीन और रूस के रणनीतिक संबंधों का भविष्य उज्ज्वल', पुतिन के बीजिंग दौरे के बाद बोले शी जिनपिंग
AajTak
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस ने कभी भी युद्ध खत्म करने के लिए यूक्रेन के साथ बातचीत करने से इनकार नहीं किया है. हमें एक बार फिर धोखा दिया गया. अब हमें यह समझना होगा कि हमें किसके साथ और कैसे व्यापार करना चाहिए. हम किस पर और किस हद तक भरोसा कर सकते हैं.
चीन (China) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने शुक्रवार को कहा कि चीन और रूस के बीच रणनीतिक संबंध अमेरिका के विरोध के बावजूद एक ऐतिहासिक शुरुआती बिंदु पर हैं. इसके पीछे की वजह बताते हुए चीन ने कहा कि व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ जंग को खत्म करने के लिए बातचीत के जरिए समझौता करने की ख्वाहिश जताई है.
मार्च में दोबारा चुने जाने के बाद पुतिन, चीन की अपनी पहली यात्रा के लिए गुरुवार को बीजिंग पहुंचे थे. उन्होंने अपनी रणनीतिक सहयोगात्मक साझेदारी को जारी रखने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने के अलावा शी जिनपिंग के साथ कई दौर की बातचीत की.
8वें रूसी-चीनी एक्सपो में शामिल हुए पुतिन और जिनपिंग
राष्ट्रपति जिनपिंग ने हार्बिन (Harbin) में 8वें रूसी-चीनी एक्सपो (Russian-Chinese Expo) में बोलते हुए कहा, 'चीन-रूस संबंधों का भविष्य उज्ज्वल है और इस साल चीन-रूस राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ है. एक नए ऐतिहासिक शुरुआती बिंदु पर खड़े होकर, द्विपक्षीय संबंध नए ऐतिहासिक मौकों को अपनाएंगे और विकास की व्यापक संभावनाएं पैदा करेंगे.'
बीजिंग से लगभग 1,300 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और रूस के साथ इसके बॉर्डर के करीब, हार्बिन में पुतिन ने चीन-रूस एक्सपो में हिस्सा लिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि कीव के विपरीत, रूस ने युद्ध खत्म करने के लिए यूक्रेन के साथ बातचीत करने से कभी इनकार नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: चीन ने बनाया रहस्यमयी युद्धपोत, समुद्री ट्रायल में Photo आई सामने... क्या ये भारत के लिए खतरनाक है?

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











