
चीन और तालिबान ने ट्रंप की योजना को किया खारिज, बगराम एयरबेस पर अमेरिकी वापसी का विरोध
AajTak
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ लंदन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका बगराम एयरबेस को फिर से हासिल करना चाहता है क्योंकि यह उस क्षेत्र के बेहद करीब है जहां चीन अपने परमाणु हथियार बनाता है. ट्रंप की इस टिप्पणी पर तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी जाकिर जलाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.
चीन और तालिबान ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के रणनीतिक बगराम एयरबेस को दोबारा हासिल करने की बात कही थी. यह एयरबेस चीन की सीमा के नजदीक स्थित है और अमेरिका ने 2021 में अफगानिस्तान से हड़बड़ी में की गई वापसी के दौरान इसे खाली कर दिया था.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ लंदन में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका बगराम एयरबेस को फिर से हासिल करना चाहता है क्योंकि यह उस क्षेत्र के बेहद करीब है जहां चीन अपने परमाणु हथियार बनाता है.
ट्रंप की इस टिप्पणी पर तालिबान के वरिष्ठ अधिकारी जाकिर जलाल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “अफगानिस्तान में किसी भी विदेशी सैन्य उपस्थिति को कभी स्वीकार नहीं किया गया और यह बात दोहा समझौते के दौरान भी स्पष्ट हो चुकी है. अमेरिका और अफगानिस्तान के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंध हो सकते हैं, लेकिन किसी भी हालत में सैन्य उपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी.”
चीन ने भी ट्रंप के बयान पर नाराजगी जताई. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बीजिंग में मीडिया से कहा, “क्षेत्र में तनाव और टकराव पैदा करने की कोशिश किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है. चीन अफगानिस्तान की स्वतंत्रता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है. अफगानिस्तान का भविष्य अफगान जनता के हाथों में होना चाहिए.”
उन्होंने यह भी कहा कि सभी पक्षों को क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए.
गौरतलब है कि चीन तालिबान सरकार के साथ राजनयिक संबंध स्थापित कर चुका है और अफगानिस्तान में तांबे की खदान और तेल परियोजनाओं में निवेश कर रहा है. उधर, ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा कि अमेरिका “बगराम एयरबेस दोबारा पाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि तालिबान को हमसे बहुत कुछ चाहिए.” उन्होंने इसके रणनीतिक महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बगराम एयरबेस “चीन के परमाणु हथियार उत्पादन केंद्र से सिर्फ एक घंटे की दूरी पर है.”

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







