
चीनी हेल्थ एक्सपर्ट ने कहा- विदेशियों को मत छुओ, मंकीपॉक्स हो जाएगा, मचा बवाल
AajTak
चीन के चोंगक्विंग शहर में शुक्रवार को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था. इसके बाद चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने स्थानीय नागरिकों को मंकीपॉक्स से बचने के लिए विदेशियों और हाल में विदेश से लौटे नागरिकों के त्वचा के संपर्क में नहीं रहने को लेकर चेतावनी जारी की है.
चीन के एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने स्थानीय नागरिकों को चेताते हुए मंकीपॉक्स से बचने के लिए विदेशियों और हाल ही में विदेश से लौटे नागरिकों के संपर्क में नहीं रहने को कहा है. उनकी इस टिप्पणी को नस्लवादी और भेदभावकारी बताते हुए सोशल मीडिया पर इसका काफी विरोध किया जा रहा है.
चीन के चोंगक्विंग शहर में शुक्रवार को मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था. विदेश से आए इस शख्स को क्वारंटीन में रखा गया था लेकिन क्वारंटीन में रहते हुए उनके शरीर पर लाल चकत्ते नजर आने लगे.
इसके बाद चीन के शीर्ष महामारी विशेषज्ञ वु जुनयो ने स्थानीय लोगों को मंकीपॉक्स से बचने के लिए विदेशियों और हाल ही में विदेश से लौटे नागरिकों के संपर्क में नहीं आने को लेकर चेतावनी दी है.
चाइनीज फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुख्य महामारी विशेषज्ञ वु ने कहा, संभावित मंकीपॉक्स संक्रमण से बचने के लिए विदेशियों और बीते तीन हफ्तों के भीतर विदेश से लौटे लोगों के संपर्क में नहीं आने की सलाह दी जाती है.
हॉन्गकॉन्ग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने लोगों से अजनबियों के भी संपर्क में नहीं रहने को कहा है. होटलों सहित सार्वजनिक शौचालयों में डिस्पोजेबल शौचालय सीट का इस्तेमाल करने को कहा है. चीन के कई इंटरनेट यूजर्स ने वु के इन सुझावों पर आपत्ति जताई है. कुछ यूजर्स ने इन्हें नस्लवादी और भेदभावकारी बताया है.
चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेबो पर एक यूजर ने कहा, यह कितना नस्लवादी है? ऐसे लोगों के बारे में क्या, जो लगभग दस सालों से चीन में रह रहे हैं. सीमाएं बंद होने की वजह से बीते तीन से चार सालों से हम हमारे परिवारों से नहीं मिले हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








