
चीनी सैटेलाइट फोन से मिला सुराग, 14 दिन तक सर्चिंग और पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड ढेर... पढ़ें- ऑपरेशन महादेव की पूरी टाइमलाइन
AajTak
सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी उस समय पकड़े गए जब वे एक तंबू के अंदर झपकी ले रहे थे. यह मुठभेड़ पूर्व नियोजित नहीं थी, बल्कि संयोग से हुई थी. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के लिए यह एक आम रणनीति है कि वे लगातार घूमते रहें और थोड़ा आराम करें, यही एक वजह है कि कुछ आतंकवादी लंबे समय तक पकड़ से बच निकलते हैं.
भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF के साथ मिलकर 'ऑपरेशन महादेव' के तहत जम्मू-कश्मीर के लिडवास इलाके में एक अहम आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया, जिसमें 3 आतंकवादियों को मार गिराया. मारे गए आतंकियों में पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल 2025 को हुआ था) का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा उर्फ अबू सुलेमान भी शामिल है. ये ऑपरेशन सेना की चिनार कॉर्प्स की अगुवाई में चलाया गया और इसे बड़ी सैन्य सफलता के रूप में देखा जा रहा है. 'ऑपरेशन महादेव' की पूरी टाइमलाइन समझते हैं कि कैसे सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ढेर किया.
ये ऑपरेशन 11 जुलाई को बैसरन क्षेत्र में एक चीनी सैटेलाइट फ़ोन के एक्टिव पाए जाने के बाद शुरू किया गया था. इसके बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने मिलकर एक सर्च अभियान शुरू किया. स्थानीय खानाबदोशों से मिली जानकारी और ख़ुफ़िया सूचनाओं ने क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों की पुष्टि की.
ये भी पढ़ें- वो जांबाज एजेंसियां जिन्होंने ऑपरेशन महादेव को दिया अंजाम… जानें पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड मूसा को कैसे किया गया ट्रेस
अहम बात ये है कि 2 दिन पहले नई कम्युनिकेशन एक्टिविटी का पता चला, जिसके बाद तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया. करीब 2 सप्ताह से 24 राष्ट्रीय राइफल्स, 4 पैरा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF समेत कई टीमें दाचीगाम के जंगलों में सर्च ऑपरशन चला रही थीं. दाचीगाम में संदिग्ध आतंकवादी संचार का पता लगने के बाद ये संदेह हुआ कि कम्युनिकेशन डिवाइस का यूजर पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा था.
14 दिन से निगरानी कर रहे थे सुरक्षाबल

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






