चीनी सेना को मिलेगा करारा जवाब, भारतीय सीमा पर तैनात होंगे लाइट वेट जोरावर टैंक
AajTak
जोरावर टैंकों का इस्तेमाल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किया जाएगा. इन टैंकों को भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप बनाने के साथ ही अत्याधुनिक प्रौधोगिकी जैसे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, बचाव प्रणाली और खतरों को भांपने की प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है. शीर्ष सूत्रों ने आजतक को बताया, "इस सप्ताह के अंत में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक के दौरान इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की जाएगी.
अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर चीन से चल रही तनातनी के बीच रक्षा मंत्रालय जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रहा है. दरअसल, चीनी खतरे से निपटने के लिए प्रोजेक्ट जोरावर के तहत 354 लाइट टैंक खरीदने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है. इस सप्ताह इसको लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है. जिसमें मेक इन इंडिया के तहत शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट के जरिए विकसित स्वदेशी टैंकों को खरीदने पर चर्चा होगी. जिसके बाद उन्हें चीन से सटी सीमा पर तैनात किया जाएगा.
शीर्ष सूत्रों ने आजतक को बताया, "इस सप्ताह के अंत में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक के दौरान इस प्रोजेक्ट पर चर्चा की जाएगी." इन टैंकों का इस्तेमाल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किया जाएगा. इन टैंकों को भौगोलिक क्षेत्रों के अनुरूप बनाने के साथ ही अत्याधुनिक प्रौधोगिकी जैसे आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, बचाव प्रणाली और खतरों को भांपने की प्रौद्योगिकी से लैस किया गया है.
बता दें कि चीन के साथ सीमा विवाद के दौरान पूर्वी लद्दाख के पास LAC पर हल्के तोपों की जरूरत महसूस हुई थी. लेकिन भारतीय सेना के पास ऐसी तोपें नहीं थीं. के9-वज्र टी (K-9 Vajra-T) टैंक भारतीय सेना की सबसे हल्की तोप है. इसका वजन 35 टन है. जबकि, टी-72 का 45 और टी-90 का 46 टन है. इतने भारी तोपों को इतनी ऊंचाई पर ले जाना मुश्किल होता है. इसलिए हल्के तोपों की जरूरत महसूस हो रही थी. पिछले साल अप्रैल में भारतीय सेना ने 350 हल्के तोपों, जिनका वजन 25 टन से कम हो, उसके लिए रिक्वेस्ट ऑफ इन्फॉर्मेशन मांगा था. इन तोपों को अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात किया जाएगा.
टैंक का नाम जनरल जोरावर के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने तिब्बत में कई युद्ध जीते थे, जो अब चीनी सेना के नियंत्रण में है. रिपोर्ट्स की मानें तो सेना का कहना है कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र, सीमांत इलाके और द्वीप क्षेत्रों के अलावा मैदानी, अर्ध-रेगिस्तान और रेगिस्तान में किसी भी संकट के हल्के टैंकों को सेना में शामिल करना महत्वपूर्ण हो गया है.
9 दिसंबर को हुई थी झड़प
गौरतलब है कि 9 दिसंबर को अरुणाचल के तवांग सेक्टर में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. सोची समझी साजिश के तहत 300 चीनी सैनिक यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने पहुंचे थे. चीनी सैनिकों के पास कंटीली लाठी और डंडे भी थे. लेकिन भारतीय सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और भिड़ गए. भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख चीनी सैनिक पीछे हट गए. इस झड़प में 6 भारतीय जवान घायल हुए, चीन की तरफ से कोई आंकड़ा जारी नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में पीएलए जवान जख्मी हुए थे.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










