
चीनी मिल को लेकर उबाल मार रही यूपी की राजनीति, सीएम योगी ने देवरिया को दी बड़ी सौगात
AajTak
सीएम योगी रविवार को देवरिया जिले में भाटपाररानी के बहियारी बघेल स्थित रघुराज सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने देवरिया के लोगों को 200.92 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी.
कभी चीनी का कटोरा कहे जाने वाले देवरिया-कुशीनगर के बेल्ट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देवरिया-कुशीनगर में नई चीनी मिल की स्थापना करेगी. इसके लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं और देवरिया व कुशीनगर के जिला प्रशासन को जमीन तलाश करने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारें चीनी मिलें बेचतीं थीं, जबकि भाजपा सरकार पुनर्निर्माण करा रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











