
चीनी कंपनी Xiaomi को हुआ भारी नुकसान, इस वजह से 20 परसेंट घटा रेवेन्यू, पहली बार हुआ ऐसा
AajTak
Xiaomi ने शुक्रवार को बीती तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है जब कंपनी का रेवेन्यू घटा है. शाओमी चीन की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक है. कोविड की वजह से दुनिया का सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार चीन सिकुड़ रहा है. इसका प्रभाव चीन की घरेलू कंपनी शाओमी पर पड़ा है.
चीन में COVID पाबंदियों की वजह से कई कंपनियों का रेवेन्यू कम हुआ है. इस लिस्ट में Xiaomi का नाम भी शामिल है. शाओमी दुनियाभर में स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट का कारोबार करती है. चीन में कंपनी कंज्यूमर्स गुड्स से लेकर स्मार्टफोन तक बेचती और मैन्युफैक्चर करती है.
Xiaomi Corp का रेवेन्यू दूसरी तिमाही में कम हुआ है. इसकी मुख्य वजह दुनिया के सबसे बड़े स्मार्टफोन बाजार का सिकुड़ना है. चीन में कोविड की वजह से कई पाबंदियां लागू की गई थी.
यही वजह है कि शाओमी जैसी कंपनी की भी आय कम हुई है. ईयर-ऑन-ईयर Xiaomi का रेवेन्यू साल की दूसरी तिमाही में 20 परसेंट गिरकर 70.17 अरब युआन (लगभग 10.31 अरब डॉलर) पहुंच गया है.
पिछली तिमाही के मुकाबले कंपनी का रेवेन्यू तो घटा ही है. लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है, जब कंपनी के रेवेन्यू में कमी आई है. साल की पहली तिमाही में चीन के शंघाई समेत कई शहरों में लॉकडाउन लगा था.
इसके प्रभाव से अभी तक चीन का कंज्यूमर्स कंजम्पशन निकल नहीं पाया है. डेटा पर नजर डाले तो जुलाई महीने में चीन की अर्थव्यवस्था अप्रत्याशित रूप से गिरी है. चीन का स्मार्टफोन बाजार खास तौर पर इस स्लोडाउन से प्रभावित हुआ है.
दूसरी तिमाही में ईयर-ऑन-ईयर स्मार्टफोन यूनिट्स शिपमेंट में 10 परसेंट की कमी आई है. शाओमी की आय का आधे से ज्यादा हिस्सा स्मार्टफोन्स की बिक्री से आता है. Xiaomi की स्मार्टफोन सेल्स 29 परसेंट गिरी हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










