
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की कल से शुरू होगी मरम्मत, 50 दिन रहेगा बंद, पुलिस की एडवाइजरी जारी
AajTak
दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर शुरू हुआ तो अब चिराग दिल्ली फ्लाईओवर कल से बंद होने जा रहा है. दरअसल पीडब्ल्यूडी इसकी मरम्मत करने जा रहा है. यह काम करीब 7 हफ्ते चलेगा. वहीं ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे इसलिए दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को नए रूट की जानकारी भी दे दी है.
अब चिराग दिल्ली फ्लाईओवर 50 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा. 12 मार्च से फ्लाईओवर की मरम्मत का काम शुरू होगा. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक नेहरू प्लेस से आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर तक के कैरिजवे की पहले मरम्मत की जाएगी. इसके बाद आईआईटी दिल्ली फ्लाईओवर से नेहरू प्लेस तक कैरिजवे की मरम्मत होगी. फ्लाईओवर के हर परिवहन मार्ग की मरम्मत में करीब 25 दिन लगेंगे. इस दौरान फ्लाईओवर को यातायात के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा. परिवहन मार्ग के बंद होने से सड़क पर जाम की स्थिति बन सकती है और आम जनता को असुविधा हो सकती है, इसलिए पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है.
एडवाइजरी में कहा गया है कि धौला कुआं, एम्स, डिफेंस कॉलोनी आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे से दाएं मुड़कर मूलचंद अस्पताल फ्लाईओवर होते हुए लाला लाजपत राय मार्ग से जाएं.
इन रास्तों से जाने की दी सलाह
डायवर्जन पॉइंट: पंचशील फ्लाईओवर
आईआईटी दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्री आउटर रिंग रोड जाने के लिए पंचशील फ्लाईओवर के नीचे से अगस्त क्रांति मार्ग से बाएं होते हुए मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग पर दाएं मुड़कर अपने गंतव्य की ओर जाएं.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











